khatu shyam baba

शिव आराधना से मिलेगा वरदान : जानिए सोमवार की पूजा का क्या है विधि विधान

Webdunia
Monday Worship
 
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन शिव जी का पूजन (Monday Shiv jee Worship) किया जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अगर आप सोमवार का व्रत करना चाहते हैं तो यह बेहद सरल है। अगर आप शिवलिंग पर दूध, दही या शहद चढ़ा रहे हैं तो उसके बाद जल जरूर चढ़ाएं तभी जलाभिषेक पूर्ण माना जाता है। यहां जानिए सोमवार पूजन का विधान- Somvar Puja Vidhi 
 
सोमवार व्रत पूजन विधि विधान- Monday shiv ki puja  
 
- शिव जी का पूजन करने वाले भक्त सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठें।
- पूरे घर की साफ-सफाई कर स्नानादि से निवृत्त होकर सफेद वस्त्र धारण करें।
- अब पूरे घर में गंगा जल या पवित्र जल छिड़कें।
- घर में ही किसी पवित्र स्थान पर भगवान शिव जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- पूरी पूजन तैयारी के बाद निम्न मंत्र से संकल्प लें- 'मम क्षेमस्थैर्यविजयारोग्यैश्वर्याभिवृद्धयर्थं सोमवार व्रतं करिष्ये'
- इसके पश्चात निम्न मंत्र से ध्यान करें- 
'ध्यायेन्नित्यंमहेशं रजतगिरिनिभं चारुचंद्रावतंसं रत्नाकल्पोज्ज्वलांग परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम्‌।
पद्मासीनं समंतात्स्तुतममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं विश्वाद्यं विश्ववंद्यं निखिलभयहरं पंचवक्त्रं त्रिनेत्रम्‌॥'
- ध्यान के बाद 'ॐ नमः शिवाय' से शिव जी का तथा 'ॐ शिवाय नम:' से पार्वती जी का षोडशोपचार पूजन करें।
- पूजन के पश्चात शिव कथा पढ़ें अथवा सुनें।
- तत्पश्चात आरती करके प्रसाद वितरण करें।
- अगर किसी शिवालय या मंदिर जाकर शिव पूजन कर रहे हैं तो दूध का अवश्य जलाभिषेक करें। 
- शिव पूजन करते समय इस बात का ध्यान रखें गलती से भी आप तांबे से लोटे में दूध न डालें, क्योंकि तांबे के लोटे या बर्तन में दूध डालने से दूध संक्रमित हो जाता है, वह दूध शिव जी को चढ़ाने योग्य नहीं रहता। 
- अगर शारीरिक रूप से स्वस्थ है तो उपवास रख कर फलाहार करें अथवा एक बार भोजन करें।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

अगला लेख