Hanuman Chalisa

कालसर्प दोष से मुक्ति पाना हो तो सावन माह में करें ये 3 काम

Webdunia
naagpanchami 2023 : इस बार सोमवार, 21 अगस्त 2023 को नागपंचमी पर्व मनाया जा रहा है। नागपंचमी का पर्व सावन महीने में मनाया जाता है। इस दिन जिन्हें कालसर्प दोष हैं, यदि वे नाग देवता की पूजा करें, तो उन्हें लाभ प्राप्त होता है। इस दिन नागदेव को दूध सिर्फ चढ़ाया जाता है, दूध पिलाने से उन्हें कष्ट होता है। अत: नागपंचमी पर उन्हें दूध पिलाने की सख्त मनाही हैं। 
 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह जब राहु और केतु के मध्य आ जाते हैं तो कालसर्प दोष लग जाता है। महर्षि पाराशर और वराहमिहिर के शास्त्रों में भी कालसर्प दोष का वर्णन मिलता है। अत: सावन के महीने में कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए ये 3 काम अवश्‍य ही करना चाहिए। आइए जानते हैं- 
 
1. सावन में आने वाली पंचमी तिथि पर नागदेव की आराधना करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन विशेष रूप से शिव मंदिर में शिव गायत्री मंत्र- 'ॐ तत्पुरुषाय विद्‍महे, महादेवाय धीमहि तन्नोरुद्र: प्रचोदयात्।' का एक माला का जप करने और चांदी, सोने या तांबे के नाग-नागिन के जोड़े चढ़ाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव गायत्री मंत्र का यह उपाय बहुत लाभदायी होता है। 
 
2. नागपंचमी के दिन शिव मंदिर में 21 चंदन धूपबत्ती और 5 तेल या घी के दीपक लगाकर शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से धन-धान्य, समृद्धि, ऐश्वर्य, सौभाग्य, संपत्ति, सफलता, प्रगति और संतान सुख का आशीष मिलता है तथा निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा। 
 
3. यदि किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष हो तो वह नागपंचमी के दिन शिव जी के साथ नाग देवता का पूजन करें तो इस दोष से मुक्ति पा सकता है। अत: नागपंचमी के दिन नाग प्रतिमा का पूजन करते समय मंत्र निम्न मंत्र का जाप करने से जीवन में कालसर्प दोष का कुप्रभाव कम हो जाता है। 
 
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्। 
शंखपालं धार्तराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।
 
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्। 
सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात: काले विशेषत:।
तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Nag Panchami 2023

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

अगला लेख