मानसून का गर्भकाल है नौतपा, आंधी और प्राकृतिक आपदा के बन रहे हैं योग

Webdunia
सूर्य जब चंद्र के रोहणी नक्षत्र में जाता है, तो सूर्य की तपन कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। कहते है यदि रोहिणी नौतपा व रोहिणी नक्षत्र के कम से कम 9 दिन के अन्तराल में बारिश ना हो तो वर्षा उस वर्ष अधिक होती है।
 
सूर्य की गर्मी और रोहिणी के जल तत्व के कारण मानसून गर्भ में आ जाता है और नौतपा ही मानसून का गर्भकाल माना जाता है। जिस समय में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है उस समय चन्द्र नौ नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं, यही कारण है कि इसे नौतपा कहा जाता है।
 
जब सूर्य वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करते हैं, तब गर्मी तेज होती है चन्द्र की पत्नी माने जाने वाले रोहिणी नक्षत्र में गरम आंधियां ज्यादा प्रभाव दिखाती हैं।
 
इस वर्ष नौतपा या नवतपा अर्थात रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव 25 मई को शुरू हो चुका है। नौतपा कभी नौ दिनों का तो कभी ग्यारह दिनों का होता है।
 
ऐसा माना जाता है कि यदि रोहिणी नक्षत्र में बारिश हो जाती है तो आने वाले बारिश के मौसम में वर्षा बहुत कम होती है। नौतपा के दिनों में शादी-विवाह जैसे मांगलिक यात्रा में विशेष सावधानी रखना चाहिए। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए देश के पूर्व, पश्चिम व दक्षिण में प्राकृतिक आपदा के योग बन रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

धन और वैभव पाने के लिए मां लक्ष्मी के प्रभावशाली 10 महामंत्र

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

धन के लिए मां लक्ष्मी की प्रार्थना कैसे करें?

मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

भूलकर भी ये 7 चीजें ले ली फ्री में तो घर में कंगाली शुरू हो जाएगी

10 मई 2024 : आपका जन्मदिन

10 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Gaj kesari yog: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन 4 राशियों का सितारा रहेगा बुलंदी पर

Vastu Tips : किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर पढ़ें विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)

अगला लेख