सावधान, इस नौतपा में टूट सकते हैं प्रचंड गर्मी के सारे रिकॉर्ड, यह जानकारी आपको चिंता में डाल देगी

Webdunia
नौतपा आरंभ हो चुका है। जो तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास चल रहा था वह अब 46- 48 तक जाएगा। अंदाज लगाया जा रहा है कि अब तक की भीषणतम गर्मी का रिकॉर्ड इस साल टूट सकता है। 25 मई से शुरू हो चुका नौतपा 3 जून तक चलेगा। प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जाएगा। देश के कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 
25 मई को सूर्य ने किया रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश
 
हिन्दू पंचांग के ज्येष्ठ माह में सूर्य जब भी चन्द्र प्रधान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उस दिन से नौ दिनों तक सूर्य तेजी से उष्मा उत्सर्जित करता है। इसी को नौतपा कहते हैं। अलग-अलग दिन पड़ने वाले ऊर्जा प्रधान नक्षत्रों के प्रभाव से सूर्य से तीव्र उष्मा निकलती है।
 
तेज किरणों से पशु, पक्षी, इंसान सभी गर्मी के मारे त्रस्त हो जाते हैं। इस साल सूर्य ने 25 मई शनिवार को रात्रि 8 बजकर 24 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। नौ दिनों तक अर्थात 3 जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी॥ 25 मई को चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र भी था, अतः इस बार नौतपा के पूरे नौ दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। हो सकता है भीषण गर्मी के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट ही जाए।
 
शास्त्रीय मान्यता है कि नौतपा के दौरान यदि तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ती है तो मानसून में वर्षा अच्छी होती है। जब भी सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो इसे मानसून की शुरुआत माना जाता है। इस साल 22 जून को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर सूर्य ने आद्रा नक्षत्र में प्रवेश किया है।
 
इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और विष कुंभ योग का संयोग भी बना। इस संयोग को असामान्य वर्षा का संकेत माना जाता है। नौतपा खत्म होने के 20 दिनों बाद 22 जून को सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही मानसून शुरू हो जाएगा। असामान्य वर्षा के चलते कहीं बाढ़ और कहीं सूखे के हालात की नौबत आएगी। खासकर देश के दक्षिण और दक्षिण मध्य क्षेत्र में असामान्य वर्षा होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख