Dharma Sangrah

Nautapa 2024 date: 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा, रहें सावधान

WD Feature Desk
मंगलवार, 21 मई 2024 (17:30 IST)
Nautapa 2024 date: अभी से ही कई राज्यों में लू की लपट चल रही है। लू लगने के कारण कई तरह की परेशानी खड़ी हो सकती है। नौपते में तो सूर्य की गर्मी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसे में सावधान रहने की जरूरत है। इस बार 25 मई 2024 शनिवार से नौताप प्रारंभ हो रहा है।
ALSO READ: Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?
किसे कहते हैं नौतपा :-
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने से नौतपा प्रारंभ होता है। यानी सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में रहने के प्रारंभिक नौ दिनों तक धरती खूब तपती है। अर्थात ये 9 दिन बहुत गर्म रहते हैं। वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार मई के आखिरी सप्‍ताह में सूर्य और पृथ्‍वी के बीच की दूरी सबसे कम होती है इसलिए भीषण गर्मी पड़ती है। 
 
कब प्रारंभ होगा नौतपा : सूर्य देव 25 मई को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसकी अवधि 15 दिनों की होती है लेकिन इसके शुरू के 9 दिनों में तेज गर्मी पड़ती है। सूर्य देव 8 जून 2024 को 1:04 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।
क्या तपेगा नौतपा : नौतपा के प्रारंभ के 9 दिन बहुत ज्‍यादा गर्म रहने वाले हैं। इन 9 दिनों में आसमान से आग बरस सकती है। देश के अधिकतर हिस्सों में लू चलेगी। नौतपा के दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। सूर्य की गर्मी के चलते समुद्र और नदियों का जल वाष्प बनकर उड़ जाता है और यही वाष्प बादल का रूप ले लेती हैं।
ALSO READ: कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी
क्या होगा मौसम का हाल : नौतपा या नवतपा यदि तपता है तो देश में तेज हवा और बवंडर चलेंगे। समुद्री क्षेत्रों के आसपास बारिश की संभावना रहेगी। नौतपा के कारण संक्रमण में कमी आएगी और संक्रमण से होने वाली मौत में भी कमी आएगी। हालांकि देश में इससे भय का माहौल खत्म होगा। माना जा रहा है कि इस बार नौतपा पूरे समय तपेगा जिसके चलते देश में अच्छी बारिश होगी। नौपता में यदि बारिश नहीं होती है तो यह माना जाता है कि बारिश अच्‍छी होगी। यदि रोहिणी नक्षत्र काल के दौरान पूरे समय वर्षा न हो तो यह माना जाता है कि बारिश इस बार जबरदस्त होने वाली है।
Summer Health Care Tips
लू से बचने के लिए क्या करें?
1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, दिन भर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं।
 
2. ठंडी चीजें खाएं: ठंडी चीजें खाने से शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलती है। इसलिए, गर्मियों में ठंडी दही, छाछ, तरबूज, खीरा आदि का सेवन करें।
ALSO READ: गर्मी में शरीर को ठंडा रखते हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
3. ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें: ढीले और हल्के रंग के कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसलिए, गर्मियों में गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें।
 
4. धूप में निकलने से बचें: अगर आपको धूप में निकलना ही पड़े, तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। साथ ही, सनस्क्रीन भी लगाएं।
 
5. एसी या कूलर का इस्तेमाल करें: अगर आपके घर में एसी या कूलर है, तो इसका इस्तेमाल करें। इससे घर का तापमान कम करने में मदद मिलेगी।
 
6. नारियल पानी पिएं: नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसलिए, गर्मियों में नारियल पानी का सेवन जरूर करें।
 
7. ORS घोल पिएं: अगर आपको लू लगने के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत ओआरएस घोल पिएं। इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।
 
8. डॉक्टर से संपर्क करें: अगर आपको लू लगने के गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख