नौतपा में रखें सेहत की 10 सावधानियां, जानिए बचने के उपाय, क्या खाएं, क्या ना खाएं

Webdunia
गुरुवार, 26 मई 2022 (11:00 IST)
Be Careful in Nautapa 2022 : 25 मई 2022 बुधवार से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गया है जो 8 जून 2022 तक रहेगा। प्रारंभ के 9 दिनों को नौतपा कहते हैं यानी 2 जून तक नौतपा रहेगा। ऐसे में लू लगने, डिहाइड्रेट के कारण डायरिया होने, पेचिस और उल्टियां होने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार सिर में खून के गर्म होने से व्यक्ति की जान भी चली जाती है। ऐसे में 10 सावधानियां रखेंगे तो बच जाएंगे।
 
 
1. क्या खाएं : दही, मक्खन, तरबूज, खरबूज, खीरा, गुलुकंद, ककड़ी, प्याज, खाएं। बगैर कुछ खाए पिए घर से न निकलें। 
 
2. क्या पीएं : नारियल पानी, जलजीरा, नीम्बू पानी, लस्सी, मट्ठा (छांछ), आम का पना, बेल का रस और खस का शरबत पीएं।
 
3. मेहंदी : परंरपरा के अनुसार नौतपा के दौरान महिलाएं हाथ पैरों में मेहंदी लगाती हैं, क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा सिर पर चंदन लगा सकते हैं।
 
4. शरीर को रखें ढंककर : नौतपा के दौरान खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं। 
Nautapa
5. क्या पहनें : नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे।
 
6. ग्लुकोज : इन सबके अलावा समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार ग्लुकोज का सेवन करते रहें और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।
 
7. लू लगने पर क्या करें : यदि लू लगने के लक्षण नजर आते हैं तो पैरों के तलवे में प्याज का का रस लगाएं या कटा हुआ प्याज घिसे। ज्यादा परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
 
8. क्या न खाएं : तली हुई या मसालेदार चीज़ों से दूर रहें, मिर्च का उपयोग कम कर दें। गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। बासी भोजन न करें। साफ पानी पीएं। 
 
9. टेंप्रेचर का रखें ध्यान : एसी से निकलते ही एकदम धूप या गर्मी में न जाएं या तेज गर्मी से एकदम एसी में न जाएं। नार्मल टेंप्रेचर में रहें।
 
10. ठंडे पानी से परहेज करें : एकदम ठंडा या फ्रिज का पानी न पीएं। ज्येष्ठ माह में मटके का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और फल

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना भविष्‍यफल

13 मई 2024 : आपका जन्मदिन

13 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

अगला लेख