Hanuman Chalisa

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2026, सात महीने का भीषण युद्ध सहित 6 बड़ी भविष्यवाणियां

WD Feature Desk
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (16:59 IST)
Nostradamus prophecies for 2026: फ्रांसीसी भविष्यवक्ता मिशेल डी नास्त्रेदमस की 16वीं शताब्दी की पुस्तक 'लेस प्रोफेटिज' (Les Propheties) के आधार पर साल 2026 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की जा रही हैं। जानकारों ने उनकी कविताओं (क्वाट्रेंस) का विश्लेषण कर 2026 के लिए निम्नलिखित मुख्य संकेत दिए हैं। हालांकि हर साल उनकी भविष्यवाणियां चर्चा में रहती हैं लेकिन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां पहेलियों और प्रतीकों में लिखी गई हैं। इनकी कोई भी व्याख्या अंतिम नहीं है और वैज्ञानिक रूप से इनका कोई ठोस आधार नहीं होता।
 
1. सात महीने का भीषण युद्ध (World War III)
नास्त्रेदमस की एक कविता में "सात महीने के महान युद्ध" का जिक्र है। विश्लेषकों का मानना है कि यह तीसरे विश्व युद्ध का संकेत हो सकता है, जो महाशक्तियों (रूस, अमेरिका, चीन और नाटो) के बीच छिड़ सकता है। इसमें भारी जनहानि और विनाश की बात कही गई है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में सात जहाजों के बीच घातक नौसैनिक युद्ध का भी संकेत मिलता है। कई लोग इसे दक्षिण चीन सागर से जोड़कर देख रहे हैं, जहां चीन, ताइवान, फिलीपींस, वियतनाम जैसे देशों के बीच पहले से तनाव है।
ALSO READ: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2026, होने वाली है 6 बड़ी घटनाएं, सतर्क हो जाएं
2. ड्रोन हमला या 'मधुमक्खियों का झुंड'
उनकी एक भविष्यवाणी में "मधुमक्खियों के बड़े झुंड" का उल्लेख है जो रात में घात लगाकर हमला करेंगे। आधुनिक संदर्भ में इसे किलर ड्रोन (Drone Swarms) या एआई पावर्ड हथियारों से जोड़कर देखा जा रहा है, जो युद्ध का तरीका पूरी तरह बदल देंगे।
 
3. किसी बड़े नेता पर 'आकाशीय बिजली'
नास्त्रेदमस ने लिखा है कि "एक महान व्यक्ति दिन के उजाले में बिजली की गड़गड़ाहट से मारा जाएगा।" इसे किसी वैश्विक नेता (जैसे पुतिन या अन्य प्रभावशाली व्यक्ति) की अचानक मृत्यु या हत्या के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे दुनिया की राजनीति में उथल-पुथल मच सकती है।
 
4. जलवायु परिवर्तन और 'खून की नदियां'
भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।
भीषण बाढ़: समुद्र का जलस्तर बढ़ने और अत्यधिक बारिश से बड़े क्षेत्र डूब सकते हैं।
खून की नदियां: स्विट्जरलैंड (जो अक्सर तटस्थ रहता है) जैसे क्षेत्रों में हिंसा या महामारी के कारण 'खून की बाढ़' आने का जिक्र है।
 
5. पश्चिमी शक्तियों का पतन
नास्त्रेदमस के अनुसार, "पश्चिम की रोशनी फीकी पड़ जाएगी" और पूर्व (एशिया) की शक्तियों का उदय होगा। इसे डॉलर के प्रभुत्व के कम होने और चीन या भारत जैसी अर्थव्यवस्थाओं के मजबूत होने से जोड़ा जा रहा है। लंदन में गिरेगी आसमान से महान आग। स्विट्जरलैंड का तिचीनो (टिसिनो) शहर खून से भर जाएगा। हाल ही में स्विट्जरलैंड के एक लग्जरी स्की रिजॉर्ट में भीषण आग लगी थी। इस वजह से कुछ लोग इस घटना को नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं.
 
6. एआई (AI) का खतरा
विश्लेषकों का दावा है कि नास्त्रेदमस ने एक ऐसी शक्ति का संकेत दिया था जो मानवीय भावनाओं के बिना निर्णय लेगी। इसे आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रूप में देखा जा रहा है, जो 2026 तक इंसानी नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

Chaitra Month 2026: चैत्र मास प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 मार्च, 2026)

06 March Birthday: आपको 6 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

अगला लेख