Hanuman Chalisa

मूलांक से जानिए क्या कहते हैं आपके प्यार के सितारे...

Webdunia
प्यार हर इंसान चाहता है लेकिन प्यार के सितारे हर किसी के नसीब में नहीं जगमगाते हैं। आइए अपने मूलांक से जानते हैं अपने प्यार को, किस्मत में प्रेम विवाह है या फिर पारंपरिक शादी या फिर कुंवारे ही रहना है....   
 
मूलांक 1 : जिन लोगों का मूलांक 1 होता है ये अक्सर शर्मीले स्वभाव के पाए जाते हैं और कभी अपने प्यार की पहल नहीं कर पाते, इस कारण इनका प्रेम-विवाह होना मुश्किल होता है। यह अंक सूर्य का प्रतीक है।
 
मूलांक 2 : जिन लोगों का मूलांक 2 होता है ये काफी सोच समझ कर ही प्यार के ऊपर विश्वास करते हैं और अपने प्रेम संबंध में ही विवाह करने की कोशिश करते हैं। अंक 2 चन्द्रमा का प्रतीक है।
 
मूलांक 3: अगर मूलांक 3 हो तो यह गुरु का प्रतीक है और इस अंक वाले लोग भी लव मैरिज में सफल होते हैं।
 
मूलांक 4: यह अंक राहु का प्रतीक है, इस अंक वाले लोग एक से अधिक प्रेम संबंध बनाते हैं और इसलिए ये प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं होते।
 
मूलांक 5: यह अंक बुध का प्रतीक है,ऐसे लोग पारंपरिक रिश्तों को निभाने में यकीन रखते हैं। ये लोग परिवार की सहमति से ही विवाह करते हैं।
 
मूलांक 6: जिन लोगों का मूलांक 6 होता है ये अकसर प्रेम विवाह में सफलता पाते हैं पर एक से ज्यादा प्रेम संबंधों के चलते सही इंसान को खो देते हैं यह अंक शुक्र का प्रतीक है।
 
मूलांक 7: इस मूलांक के लोग काफी संकोची किस्म के होते हैं इसलिए प्रेम विवाह में दिलचस्पी होने के बाद भी उसका समर्थन नहीं कर पाते, यह अंक केतु का प्रतीक है।
 
मूलांक 8: यह अंक शनि का प्रतीक है, इस अंक वाले लोग बहुत काम ही प्रेम संबंधों में पड़ते हैं पर अगर इन्होंने तय कर लिया तो प्रेम विवाह में सफलता जरूर मिलती है। 
 
मूलांक 9: इस अंक वाले लोग प्रेम के मामले में विवादस्पद रुख की वजह से प्रेम विवाह से कतराते हैं और अरेंज मैरिज के प्रति इनका झुकाव ज्यादा होता है, यह अंक मंगल का प्रतीक माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

अगला लेख