Hanuman Chalisa

अक्टूबर 2018 : व्यापार-व्यवसाय, देश-विदेश, मंदी-तेजी जानिए सबका हाल, ज्योतिष के साथ

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
इस माह की कुंडली को ज्योतिष की नजर से देखें तो पश्चिम के देशों में कष्ट व आपसी झगड़े होंगे। पूर्व व उत्तर के देशों में सुख शांति रहेगी एवं प्रजा सुखी रहेगी, दक्षिण के देशों में युद्ध व अशांति का योग बन रहा है। विशेषकर भारत को ज्योतिष नजर से देखें तो राजनीति में उथल-पुथल रहेगी। उच्च अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों पर कष्ट रहेगा।
 
2 अक्टूबर से बुध का चित्रा नक्षत्र में होने से रुई, चांदी में घटा-बढ़ी होकर तेजी एवं अनाज में भी कुछ तेजी रहेगी। 6 अक्टूबर को गजच्छाया योग दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट रहेगा, इस दौरान श्राद्ध करने से महाफल की प्राप्ति होगी।
 
बुध का तुला राशि पर आने से एवं शुक्र वक्री होने से धान्य रसादि पदार्थों में मंदी आएगी। चांदी, सरसों, मूंगफली में मंदी एवं रुई, गुड़, शक्कर, सोना में तेजी आएगी। 8 अक्टूबर को रुई का भाव मंदा रहेगा। 9 अक्टूबर, मंगलवार को अमावस्या होने से चांदी एवं अलसी में घटा-बढ़ी रहेगी तथा अनाज के भाव में तेजी रहेगी।
 
इस मास में 5 बुधवार आने से वर्षा कहीं कम कहीं अधिक होगी, इसके प्रभाव से चांदी, रुई में घटा-बढ़ी होकर तेजी आएगी। घी, गुड़, शकर, तिल, तेल में तेजी आएगी। 10 अक्टूबर, बुधवार चंद्रदर्शन एवं बुध स्वाति में होने से चांदी, सोना, रुई, सूत,वस्त्र, बारदान, गुड़, शक्कर में मंदी एवं घी में तेजी रहेगी।
     
11 अक्टूबर से सूर्य चित्रा नक्षत्र में एवं गुरु वृश्चिक राशि में आने से सोना, चांदी, कपास, तांबा, घृत, तेल, सुपारी, सरसों, गुड़, शकर, नमक, नारियल, उड़द, गेहूं, चना, तिल, केसर एवं लाल कपड़ों में तेजी आएगी।
 
13 अक्टूबर को शुक्र पश्चिम में अस्त हो रहा है परिणामस्वरूप सोना, चांदी, गुड़, शकर, सूत, कपड़ा, घी, तेल, अलसी, मूंगफली में मंदी एवं रुई में तेजी रहेगी।
 
18 अक्टूबर से सूर्य तुला राशि में आएगा इससे रुई, चांदी में मंदी एवं गेहूं, जौ, चना, अलसी, सोना, तांबा, लाल-चंदन, नारियल, सुपारी में कुछ तेजी आएगी।
 
24 अक्टूबर को सूर्य स्वाति नक्षत्र में आएगा जिसके परिणामस्वरूप रुई, सूत, सन, रेशम, सोना, चांदी, गुड़, शकर, सुपारी, मिर्च, अलसी, सरसों, राई, हींग एवं गूगल में तेजी आएगी।
      
इस माह में मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा, पहाड़ी इलाकों में तेज गर्मी रहेगी। मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान तेज रहेगा, इस माह कहीं तेज व कहीं कम वर्षा होगी।

ALSO READ: आकर्षक और राजसी व्यक्तित्व के होते हैं अक्टूबर में जन्मे युवा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख