Hanuman Chalisa

अगर आप शुक्रवार को जन्मे हैं तो आप में होंगी ये विशेषताएं, जा‍नें 15 खास बातें

Webdunia
Friday Astrology
 
जिन लोगों का शुक्रवार को जन्मदिन होता है उन पर लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव होता है क्योंकि शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं। यही कारण है कि इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं के आदी एवं शौकीनमिजाज होते हैं। जानिए 15 खास बातें... 
 
1. शुक्रवार को जन्मे लोगों को साज-श्रृंगार काफी पसंद होता है। 
 
2. मनोविनोद में इनकी काफी रुचि रहती है। 
 
3. जहां तक शारीरिक बनावट की बात है तो इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर बड़ा होता है और आंखें बड़ी और रंग गोरा होता है।
 
4. इनके बाल घुंघराले और भुजाएं लंबी होती हैं। 
 
5. इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों में विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है। 
 
6. ये काफी चतुर होते हैं। 
 
7. कलात्मक चीजों एवं कला से इनका लगाव रहता है।
 
8. संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी सफल होते हैं। 
 
9. ऐसे व्यक्ति आमतौर पर प्रसन्न दिखाई देते हैं। इनके चेहरे पर रौनक होती है। विरोधियों को किस प्रकार से अपने पक्ष में किया जा सकता है यह कला इनमें खूब होती है।
 
10. बातों-बातों में किसी को अपनी ओर आकर्षित करने की भी इनमें अच्छी योग्यता होती हैं जिससे इनकी मित्रता का दायरा बड़ा होता है।
 
11. इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति प्यार के बदले प्यार की अपेक्षा रखते हैं।
 
12. तारीफ सुनना इन्हें काफी अच्‍छा लगता है। 
 
13. बदलते समय में इन्हें अधिक सजग रहने की जरूरत होती है, क्योंकि सर्दी-जुकाम इन्हें जल्दी लग जाती है। 
 
14. वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती है।
 
15. अपने हंसी-मजाक वाले स्वभाव के कारण मित्रों में लोकप्रिय होते हैं। 

ALSO READ: शुक्रवार के ये छोटे उपाय दिलाएंगे आपको हर क्षे‍त्र में Success

ALSO READ: शुक्रवार के 5 सरल उपाय बनाएंगे शुक्र ग्रह को शुभ, होगा लाभ ही लाभ

सम्बंधित जानकारी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख