Hanuman Chalisa

कर्क संक्रांति पर कर लें पितृ दोष के ये 5 उपाय, जीवन की रुकावट हो जाएगी दूर

Webdunia
बुधवार, 12 जुलाई 2023 (17:30 IST)
Kark Sankranti 2023 Ke Upay : सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश को कर्क संक्रांति कहते हैं। इस बार कर्क संक्रांति 16-17 जुलाई के दौरान रहेगी। इस समय किए जाने वाले कार्यों में देवों का आशीर्वाद नहीं प्राप्त होता है।  इस दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इस समय में शहद का प्रयोग लाभकारी माना जाता है। आओ जानते हैं पितृ दोष निवारण के 5 उपाय।
 
कर्क संक्रांति से सूर्य पूर्णत: दक्षिणायन गमन करने लगता है। इस दिन से सूर्य की चमक कम होने लगती है। सूर्य छह माह उत्तरायण और छह माह दक्षिणायान गमन करता है। दक्षिणशयन पितरों का समय है। चातुर्मास के काल में और खासकर कर्क संक्रांति के दिन पितरों की शांति के उपाय करने से जीवन की सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। 
 
1. परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में सिक्के इकट्ठे करके उन्हें मंदिर में दान करें। मतलब यह कि यदि आप अपनी जेब से 10 का सिक्का ले रहे हैं तो घर के अन्य सभी सदस्यों से भी 10-10 के सिक्के एकत्रित करने उसे मंदिर में दान कर दें। यदि आपके दादाजी हैं तो उनके साथ जाकर दान करें।
 
2. चींटी, कौए, चिढ़िया, कुत्ते और गाय को रोटी खिलाते रहना चाहिए। उक्त चारों में से जो भी समय पर मिल जाए उसे रोटी खिलाते रहें। गाय को गौशाला में जाकर हरा चारा भरपेट खिलाएं। कर्क संक्रांति पर वस्त्र एवं खाने की चीजों और विशेषकर तेल के दान का विशेष महत्व है। सुहागन बुजुर्ग महिला को वस्त्र, किसी बुजुर्ग को पूजा में पहनने वाला धोती वस्त्र, किसी बालिका को नारंगी रंग का परिधान, किसी बालक को हरे फल और किसी नवविवाहित दम्पत्ति को भोजन कराएं।
 
3. इस दिन पीपल या बरगद के वृक्ष में जल चढ़ाएं। केसर का तिलक लगाएं। इसी के साथ ही विष्णु भगवान के मंत्र जाप, श्रीमद्‍भागवत गीता का पाठ करने से पितृदोष चला जाता है।
 
4. इस दिन नदी के किनारे जाकर पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा दें।
 
5. इस दिन एक कंडे पर गुड़ और घी मिलाकर उसकी धूप देकर घी में डूबोया हुआ कर्पूर जलाएं। इसके बाद उसी कंडे पर भोग लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख