Hanuman Chalisa

Planet Transit in July 2021 : जुलाई में बदलेगी ग्रहों की चाल, 12 राशियों पर होगा प्रभाव

Webdunia
जुलाई 2021 में चार ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। 4 ग्रह जो राशि परिवर्तन करने वाले हैं उनका असर 12 राशियों पर होगा.... जुलाई 2021 में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। 
 
1. 
बुध का मिथुन राशि में गोचर
 
बुध ग्रह का 07 जुलाई अपना राशि परिवर्तन होगा। इस दिन बुध ग्रह का वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश होगा। बुध मिथुन राशि में 25 जुलाई तक रहेंगे। फिर इसके बाद बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर वे 09 अगस्त 2021 तक रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव बिजनेस और शिक्षा जगत में देखने को मिलेगा।
 
 
2.
सूर्य की कर्क संक्रांति 2021
 
सूर्य देव 16 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर वे 17 अगस्त 2021 तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिर्वतन को सूर्य की कर्क संक्रांति कहलाएगी। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो उसे संक्रांति कहते हैं। 12 राशियों के आधार पर वर्ष भर में 12 संक्रांति होती हैं। कर्क संक्रांति के बाद सूर्य देव की सिंह संक्रांति प्रारंभ होगी।
 
3. शुक्र का सिंह में राशि परिवर्तन
 
भैतिक सुखों के कारक शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ग्रह 17 जुलाई को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र 17 जुलाई से 11 अगस्त 2021 तक सिंह राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद वे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
 
4. मंगल का सिंह राशि में प्रवेश
 
मंगल ग्रह 20 जुलाई को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर वे 06 सितंबर 2021 तक रहेंगे। इस तारीख से ही फिर वे कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख