Planet transit in September : सितंबर माह में 7 ग्रहों का राशि परिवर्तन

Webdunia
सितंबर का महीना, 7 ग्रहों में होगा बदलाव 
 
सितंबर महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है। इस माह ग्रहों में खासे परिवर्तन देखे जा रहे हैं। गुरु, सूर्य, राहु, केतु, शुक्र, बुध, मंगल की स्थितियों में बदलाव देखा जा रहा है। कुछ ग्रह राशि बदल चुके हैं कुछ बदलने वाले हैं, आइए डालते हैं एक नजर...  
शुक्र का कर्क राशि में गोचर:
 
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 1 सितंबर को हो चुका है। इस राशि में शुक्र 28 सितंबर तक स्थित रहेगा। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। अन्य राशियों पर भी इसका विपरीत असर देखने को मिल सकता है।
बुध का कन्या राशि में गोचर:
 
2 सितंबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश कर चुका। इसके बाद यह 22 सितंबर को तुला में चला गया है। बुध के कन्या राशि में गोचर को कुछ राशियों के लिए शुभफलदायी माना जा रहा है। तो वहीं तुला राशि में बुध का प्रवेश सभी राशियों के लिए मिलाजुला असर दिखाएगा। 
मंगल की वक्री चाल 
 
मंगल ग्रह 10 सितंबर से मेष राशि में वक्री हो गया है और फिर यह 14 नवंबर को मार्गी होगा। मंगल की वक्री चाल 66 दिनों की है। क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल की टेढ़ी चाल का असर कुछ राशियों के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। इससे कुछ राशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि कुछ राशियों को इसका लाभ भी प्राप्त होगा। मेष और वृश्चिक को सतर्क रहना होगा। 
गुरु मार्गी
 
देवगुरु बृहस्पति 13 सितंबर को अपनी राशि धनु में मार्गी गए हैं। गुरु की सीधी चाल का असर कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिष में गुरु को धन, स्वर्ण और सुख सुविधा का कारक माना जाता है।
सूर्य कन्या राशि में 
 
सूर्य ग्रह सितंबर की 16 तारीख को अपनी स्वराशि सिंह से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। फिर अक्टूबर की 17 तारीख को ये अपनी नीच राशि तुला में जाएगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। जिन जातकों पर सूर्य की शुभ दशा चल रही है उन्हें इस गोचर से लाभ प्राप्त हो सकता है।
राहु वृष में
 
राहु ग्रह 23 सितंबर को अपनी चाल बदल रहा है। राहु मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा और 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। राहु की चाल हमेशा उल्टी दिशा में होती है। राहु का राशि परिवर्तन इस साल की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। अतः इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर जबरदस्त तरीके से होगा।
केतु वृश्चिक राशि में
 
केतु ग्रह 23 सितंबर से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। केतु का गोचर इस साल की बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। केतु के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। यह प्रभाव शुभ-अशुभ रूप में हो सकता है। वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को एक छाया ग्रह है। यह मोक्ष, अध्यात्म और वैराग्य का कारक है और रहस्यमयी ग्रह है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: क्या खास लाया है 28 मई का दिन आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां

Chaturgrahi yog 2024 : 100 साल बार चतुर्ग्रही से 4 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ

28 मई 2024 : आपका जन्मदिन

28 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख