khatu shyam baba

आप अपनी राशि, ग्रह या नक्षत्र के अनुसार लगाएंगे पौधे तो होगा फायदा

अनिरुद्ध जोशी
प्रत्येक व्यक्ति का जन्म किसी न किसी राशि के नक्षत्र में ही होता है। प्रत्येक ग्रह, राशि और नक्षत्र का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। यहां नक्षत्र, ग्रह और राशियों के वृक्ष को जानकर आप अपने घर के आसपास उचित स्थान पर लगाएंगे तो आपको इसका लाभ मिलेगा। इन पौधों के विकसित होने पर आपके ग्रह नक्षत्र सही हो जाएंगे। हालांकि आपको कौनसा पेड़ या पौधा लगाना चाहिए यह किसी ज्योतिष या वास्तुशास्त्री से जरूर सलाह लें।

 
राशियों अनुसार : 
1. मेष : कोचिला, आंवला, गुलहड़ और खादिर या खैर।
2. वृष : गुलहड़, जामुन, खैर और गूलर।
3. मिथुन : खैर, शीशम, बांस और अपामार्ग
4. कर्क : बांस, पीपल, नागकेसर और पलाश।
5. सिंह : बट, पलाश, पाकड़ और आंक।
6. कन्या : पाकड़, रीठा, बेल और दुर्वा।
7. तुला : बेल, अर्जुन, कटैया अथा बकुल और गूलर।
8. वृश्चिक : कटैया, मौलश्री, चीर और खादिर।
9. धनु : शाल, अशोक, कटहल और पीपल।
10. मकर : कटहल, अकौन और शमी।
11. कुंभ : शमी, कदंब और आम।
12. मीन : आम, नीम, पीपल, महुआ और कुश।

 
ग्रहों के अनुसार 
1. सूर्य : मदार का पेड़।
2. शनि : शमी का पेड़, कीकर, आक, खजूर भी है।
3. राहु : दूर्बा घास, नारियल का पेड़ या चंदन का पेड़।
4. केतु : कुशा का पेड़, इमली का पेड़, तिल के पौधे और केले के पेड़।
5. चंद्र : पलाश या पोस्त का पेड़।
6. मंगल : नीम, ढाक या खैर का पेड़।
7. बुध : अपामार्ग का पेड़, केला या चौड़े पत्ते के पौधे।
8. गुरु : पारस पीपल, पीपल या केले का पेड़। 
9. शुक्र : गूलर का पेड़, कपास का पौधा और बेलदार पौधे जैसे मनी प्लांट।
Parijat Plant

 
नक्षत्र अनुसार पेड़ : 
1.अश्विनी के लिए कोचिला
2.भरणी के लिए आंवला
3.कृतिका के लिए गुलहड़
4.रोहिणी के लिए जामुन
5.मृगशिरा के लिए खैर
6.आर्द्रा के लिए शीशम
7.पुनर्वसु के लिए बांस
8.पुष्य के लिए पीपल
9.अश्लेषा के लिए नागकेसर
10.मघा के लिए बट
11.पूर्वा के लिए पलाश
12.उत्तरा के लिए पाकड़
13.हस्त के लिए रीठा
14.चित्रा के लिए बेल
15.स्वाती के लिए अर्जुन
16.विशाखा के लिए कटैया
17.अनुराधा के लिए भालसरी
18.ज्येष्ठा के लिए चीर
19.मूल के लिए शाल
20.पूर्वाषाढ़ के लिए अशोक
21.उत्तराषाढ़ के लिए कटहल
22.श्रवण के लिए अकौन
23.धनिष्ठा के लिए शमी
24.शतभिषा के लिए कदम्ब
25.पूर्वाभाद्रपद के लिए आम
26.उत्तराभाद्रपद के लिए नीम
27. और रेवती नक्षत्र के लिए उपयुक्त फल देने वाला महुआ पेड़ उत्तम बताया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

25 February Birthday: आपको 25 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

Khagras Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? भारत में दिखेगा या नहीं, राशियों पर प्रभाव, जानिए पूरी जानकारी

Mangal Gochar 2026: कुंभ राशि में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

अगला लेख