Raksha baanddhan 2024: पाताल लोक की भद्रा नहीं करेगी हानि, जानिए कब बांध सकते हैं भाई को राखी

19 अगस्त 2024 राखी पर भद्रा का वास पाताल लोक में सुबह 09:51 से दोपहर 01:30 तक रहेगा

WD Feature Desk
शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (14:03 IST)
Raksha bandhan 2024: 19 अगस्त 2024 सोमवार के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन पर इस बार भी भद्रा का साया रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है। इस बार भद्रा का वास पाताल में रहेगा। ऐसे में राखी बांधना चाहिए या नहीं। भद्रा काल कब से कब तक रहेगा और राखी बांधने का सही मुहूर्त क्या है, जानिए इस बारे में संपूर्ण जानकारी।ALSO READ: Rakhi 2024 : 90 वर्षों के बाद रक्षाबंधन पर बनेंगे 5 शुभ योग, लेकिन भद्रा का भी है साया, जानें राखी बांधने का सही समय
 
भद्रा का वास:- 19 अगस्त 2024 को भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यदि भद्रा पृथ्‍वीलोक की हो तो ही इसके नियम मान्य होते हैं। इसलिए अधिकतर ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन कभी भी शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकते हैं। भद्राकाल सुबह 09:51 से प्रारंभ होकर दोपहर 01:30 तक रहेगा।
 
रक्षा बन्धन पर भद्रा काल:-
भद्रा पूंछ- सुबह 09:51 से 10:56 तक।
भद्रा मुख- सुबह 10:56 से दोपहर 12:37 तक।
भद्रा अन्त समय- दोपहर 01:30 से।
 
कब बांधें राखी : यानी सुबह 09 बजकर 51 मिनट से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट के बीच राखी नहीं बांध सकते हैं। इसके बाद शाम 7 बजे के पहले तक राखी बांध सकते हैं क्योंकि शाम 7:00 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे। इसलिए शाम 7 के पहले ही राखी बांध लें।
 
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त:-
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:58 से दोपहर 12:51 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:35 से दोपहर 03:27 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:56 से 07:18 तक। 
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : शाम 06:56:06 से रात्रि 09:07:31 तक।
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
ALSO READ: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर नहीं बांध पा रहे हैं राखी तो जानिए फिर कब बांधें
रक्षा बंधन राखी मनाने का तरीका:-
 
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
 
ALSO READ: जानिए रक्षाबंधन पर बहन को कौन-से उपहार देना माना जाता है शुभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

09 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

09 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

डाउजिंग: अदृश्य शक्तियों द्वारा मार्गदर्शन

नरेंद्र मोदी पर भविष्य मालिका की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Jaya Parvati Vrat 2025: विवाह, प्रेम और सौभाग्य के लिए सबसे शुभ है जया पार्वती व्रत

अगला लेख