आज है रूप चतुर्दशी, जानिए सौभाग्य स्नान के शुभ मुहूर्त

Webdunia
Narak Chaturdashi 2021 
 
 
 
Roop Chaturdashi 2021 दीपावली के एक दिन पूर्व नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। यह कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन मां काली, भगवान श्रीकृष्ण, बजरंगबली और यमराज का पूजन किया जाता है। इसके अन्य नाम यम चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी, रूप चौदस और छोटी दिवाली भी है।

इस बार 3 नवंबर को रूप चतुर्दशी या नरक चौदस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि का समापन प्रात: 09.02 मिनट पर होगा तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि शुरू होगी, जोकि गुरुवार, 4 नवंबर 2021 को प्रात: 06.03 मिनट तक जारी रहेगी। रूप चौदस या नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को ही मनाई जाएगी। इस दिन के सूर्योदय से पूर्व तेल और उबटन लगाकर स्नान करने का विधान है।

इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके लोग सौभाग्य, रूप और यश की कामना करते हैं। रूप चतुर्दशी के दिन इस खास समय पर स्नान करने से आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 3 नवंबर को सुबह 9.02 बजे होगी जो अगले दिन 4 नवंबर को सुबह 6.03 बजे तक रहेगी।  
 
Roop Chaudas 2021 Shubha Muhurat रूप चतुर्दशी, 3 नवंबर के शुभ मुहूर्त- 
 
ब्रह्म मुहूर्त- 05:02 से 05:50 तक।
विजय मुहूर्त - दोपहर 01:33 से 02:17 तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:05 से 05:29 तक।
संध्या मुहूर्त- शाम 05:16 से 06:33 तक।
निशिथकाल मुहूर्त : रात्रि 11:16 से 12:07 तक।
 
दिन का चौघड़िया :
लाभ : प्रात: 06:38 से 08:00 तक।
अमृत : प्रात: 08:00 से 09:21 तक।
शुभ : प्रात: 10:43 से 12:04 तक।
लाभ : शाम 04:08 से 05:30 तक।
 
रात का चौघड़िया :
शुभ : शाम 07:09 से 08:47 तक।
अमृत : 08:47 से 10:26 तक।
लाभ : 03:22 से 05:00 तक।

ALSO READ: नरक चतुर्दशी पर 14 दीपक जलाएं यहां पर, जीवन सुधर जाएगा, होगा बहुत ही शुभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Apara Ekadashi Paran : अपरा एकादशी का पारण कब होगा, कैसे खोलें व्रत

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: क्या खास लाया है 28 मई का दिन आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां

Chaturgrahi yog 2024 : 100 साल बार चतुर्ग्रही से 4 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ

28 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख