Hanuman Chalisa

अगर सपने में दिखते हैं सांप तो जानिए 20 खास बातें

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 23 मार्च 2021 (17:59 IST)
लोगों को अक्सर सांप के सपने आते हैं। ऐसे सपने आने के कई कारण हो सकते हैं। अधिकतर सपने इसलिए आते हैं कि ऐसे दृ‍श्य हमने देखा होगा। अधिकतर सपने हमें हमारी दिनचर्या में किए गए कार्य से प्राप्त होते हैं। कार्य का अर्थ हमने जो देखा, सुनना, समझा, इच्छा किया और भोगा वह हमारे चित्त में विराजित होकर रात में स्वप्नों के रूप में दिखाई देता है। यह सब बदले स्वरूप में इसलिए भी होते हैं क्योंकि वे हमारे शरीर में स्थित भोजन और पानी की स्थिति और अवस्था से भी संचालित होते हैं। निम्नलिखित बातों से आप समझ सकते हैं। ऐसे सपनों का कोई खास अर्थ और महत्व नहीं होता। परंतु इससे हटकर यदि सपने आ रहे हैं तो उसके कारण को भी समझना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सांप के सपने आने के शुभ और अशुभ दोनों ही प्राभव होते हैं।
 
ALSO READ: इन 6 कारणों से दिखाई देते हैं हमें अच्‍छे या बुरे सपने
1. अगर किसी को सपने में सांप दिखाई देता है तो इसे अपशकुन माना जाता है। सांप के सपने की व्याख्या अलग-अलग संस्कृतियों में वृहद रूप से की गई है। अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है तो यह इस ओर इशारा करता है कि निकट भविष्य में आप समस्याओं से घिरने वाले हैं।
 
2. कहते हैं कि सपने में बहुत सारे सांपों का दिखना अशुभ होता है। हालांकि आप सपने में इन सांपों को मार देते हैं या इनसे बचकर निकल जाते हैं तो यह समझा जाता है कि आने वाले संकट पर आप विजय पा लेंगे।
 
3. यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप बहुत घबराए हुए हैं तो यह समझा जाएगा कि आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं, कोई चिंता आपको खाए जा रही है या किसी बात को लेकर आप डरे हुए हैं। यह भी हो सकता है कि आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं या उस राज के खुल जाने का आपको डर है। हालांकि यह सपना अशुभ माना जाता है।
 
4. सपने में सांप का डंसना इस बात की सूचना है कि आपको जल्द ही गंभीर रोग होने वाला है या किसी प्रकार का संकट आने वाला है। आप सतर्क हो जाएं। परंतु यदि उपरोक्त बताएं कारणों के कारण सपना आया है तो डरने की जरूरत नहीं।
 
5. आप सपने में यदि मरा हुआ सांप देख रहे हैं तो यह माना जाता है कि अब शुभ समय आने वाला है क्योंकि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्‍ट झेल लिए हैं।
 
6. सपने में सांप द्वारा दांत दिखाना या काट लिए जाने की पोजिशन बनाकर दांत दिखाना इस बात का संकेत है कि आपको कोई धोखा दे सकता है या किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।
 
7. सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखने का अर्थ है कि आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकते हैं। 
ALSO READ: डरावने सपने निवारण के लिए वार अनुसार करें दान, तो दूर होगा संकट
8. रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है। यह भी कहा जाता है कि पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।
 
9. बार बार सांप का दिखाई देने का अर्थ है कि आपको पितृदोष हैं या आपके पितृ आपसे नाराज हैं। 
 
10. सपने में सांप आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे या आपको देखकर छुप जाए तो समझा जाता है कि पितृदेव अपकी रक्षा कर रहे हैं।
 
11. सांप को बिल में जाते हुए देखने का अर्थ है अचानक धन की प्राप्ति होना। बिल से बहार निकलते देखना धनहानि है।
 
12. सांप को फन उठाए देखने का अर्थ है संपत्ति की प्राप्ति के योग।
 
13. खुदाई करते समय सांप निकलता हुआ दिखाई दे तो समझो धन प्राप्त होगा।
 
14. सफेद सांप का देखना और उसका काटना शुभ माना जाता है। इससे ढेर सारे धन की प्राप्ति होती है।
 
15. सपने में सांप के काटने से मर जाना दीर्घायु प्राप्ति की सूचना है।
 
16. सपने में सांप रास्ता काट जाए तो यह आपकी विजय और शत्रु की पराजय की सूचना है।
 
17. सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना आने वाले किसी संकट की सूचना है।
 
18. सपने में सांप को सिर पर बैठा हुआ देखना इस बात का संकेत है कि आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 
 
19. सपने में सांप निगल जाए तो व्यापार में उन्नती होगी। 
 
20. सपने में सांप का आपके उपर गिरना किसी गंभीर रोग होने का संकेत हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख