Hanuman Chalisa

साल का सबसे बड़ा दिन कब है, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Webdunia
बुधवार, 21 जून 2023 (09:24 IST)
sabse bada din kab hota hai 2023: प्रतिवर्ष एक दिन ऐसा होता है जबकि दिन सबसे बड़ा होता है। यानी सूर्य बहुत देर से अस्त होता है। इसी प्रकार एक दिन ऐसा भी होता है जो कि सबसे छोटा दिन होता है, जबकि रात बहुत लंबी होती है। पता ही नहीं चलता है कि दिन कब निकल गया। आओ जानते हैं। 
 
21st june the longest day of the year : 21 जून को पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होगा जबकि सूर्यास्त देर से होगा। जिसके कारण सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होगी। उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन 21 जून को होता है, जबकि सबसे छोटा दिन 22 दिसंबर को होता है।
 
सबे बड़ा दिन और सबसे छोटा दिन:-
 
परछाई भी छोड़ देती है साथ:-
 
कब होते हैं दिन और रात बराबर?
  1. इस खगोलीय घटना के अंतर्गत 21 जून के बाद से सूर्य दक्षिण की ओर गति करना प्रारंभ कर देगा, जिसे दक्षिणायन का प्रारंभ कहा जाता है।
  2. दिन क्रमशः छोटे होते जाएंगे और 21 सितंबर आते-आते दिन और रात एक बराबर हो जाते हैं।
  3. इसके बाद 21 सितंबर से रात लंबी होने का सिलसिला बढ़ने लगता है। ये प्रक्रिया 23 दिसंबर तक होती है।
 
कर्क संक्रांति :
 
क्यों होता है सबसे बड़ा दिन?
  1. 21 जून को सूर्य की किरणें धरती पर लगभग 15 से 16 घंटे तक रहती हैं। इसलिए इस दिन को वर्ष का सबसे बड़ा दिन कहते हैं।
  2. इस घटना को सोल्सटाइस भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि सूर्य अभी भी खड़ा है।
  3. हालांकि इसका अपवाद भी है। 1975 में 22 जून को साल का सबसे बड़ा दिन था और अब ऐसा 2203 में होगा।
 
कहां होता है सबसे बड़ा दिन?
21 जून का दिन खासकर उन देश के लोगों के लिए सबसे लंबा होता है जो भूमध्यरेखा यानि इक्वेटर के उत्तरी हिस्से में रहते हैं। जिसमें उत्तर अमेरिका, यूरोप, रूस, एशिया और आधा अफ्रीका आते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत? पढ़ें अपनी राशि का हाल

Adhik Maas Remedies 2026: अधिकमास के समापन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, मिलेगा श्रीविष्‍णु का आशीर्वाद

अगला लेख