Hanuman Chalisa

सपने में नारियल दिखने और फोड़ने के हैं खास संकेत

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (01:21 IST)
Sapne me nariyal phodna : मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि सपने हमारी मानसिक या शारीरिक स्थिति को प्रकट करते हैं। हालांकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों के द्वारा भविष्‍य में होने वाली घटनाओं के संकेत मिलते हैं। सपने में नारियल को देखने या उसे फोड़ने का खास मतलब माना जाता है। नारियल एक बहुत ही शुभ फल है। आओ जानते हैं भविष्‍य के संकेत। 
 
1. सपने में नारियल बहुत कम ही लोग देख पाते हैं लेकिन जिनका मंदिर आना जाना लगा रहता है शायद उन्हें यह सपना दिखाई देता हो। वैसे दक्षिण भारतीय लोगों को तो अक्सर यह सपना आता होगा। हालांकि इस सपने को शुभ माना जाता है।
 
2. सपने में नारियल देखने का अर्थ है कि आपकी नौकरी में पदोन्नति होगी या वेतनवृद्धि होगी। पारिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी और आने वाले समय में किसी भी प्रकार का शुभ समाचार मिलने वाला है।
 
3. सपने में नारियल खाने का अर्थ है कि आपकी एक अलग ही पहचान बनने वाली है। आप प्रसिद्ध होने वाले हैं। यह आपकी तरक्की का संकेत भी है।
 
4. सपने में नारियल फोड़ना या किसी मंदिर में नारियल को फोड़ते हुए देखना भी शुभ है। इसका अर्थ है कि आपको लाभ मिलने वाला है या आपकी सेहत में सुधार हो रहा है।
 
5. सपने में नारियल के पेड़ को देखने का अर्थ है कि आप जल्द ही स्वस्थ होने वाले हैं। 
 
6. कुल मिलाकर नारियल फोड़ना, खाना, देखना, नारियल पानी पीना, नारियल खोपरा खाना, नारियल चढ़ा सभी कुछ शुभ भविष्य का संकेत देते हैं। किसी भी रूप में नारियल दिखाई दे तो आर्थिक लाभ होता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख