Biodata Maker

शनि का राशि परिवर्तन, किस राशि की साढ़ेसाती पर क्या होगा प्रभाव, जानिए...

श्री रामानुज
* शनि के राशि परिवर्तन का क्या होगा आप पर प्रभाव, पढ़ें 12 राशियां... 
 

ग्रह-नक्षत्रों की चाल एक बार फिर से बदलने वाली है। इस बार शनि जैसे पराक्रमी और बलवान ग्रह ढाई वर्ष बाद स्थान परिवर्तन करने वाले हैं। 26 जनवरी को संध्या 7.28 बजे भारतीय समयानुसार शनि वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि अब 23 जनवरी 2020 तक धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे।

शनिदेव के इस भ्रमण से सभी ग्रह-नक्षत्रों में हलचल स्वाभाविक है। उल्लेखनीय है कि सूर्य, शनि, राहु और केतु के राशि परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलते हैं। 
 
अतएव इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर असर पड़ना तय है। शनि के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त होगी तो किसी राशि पर आरंभ होगी। 
 
आइए, जानते हैं कि कौन-सी राशि पर शनि की साढ़ेसाती हो रही है समाप्त और किस राशि पर इस परिवर्तन का क्या असर रहेगा? 
 
यह भी पढ़ें...  
 
शनि का धनु राशि पर आगमन, क्या होगा आपकी राशि पर असर
 
क्या देश के लिए खतरा है शनि का राशि परिवर्तन... 
 
2017 की शनि साढ़ेसाती का जानिए आपकी राशि पर असर 
 
 कैसी होगी 2017 की शनि साढ़े साती... पढ़ें राशियों पर असर 
 
 
 
 
 

तुला राशि की संपूर्ण साढ़ेसाती समाप्त होगी और इसका शुभ प्रभाव होगा। मानसिक कष्ट में राहत मिलेगी और क्लेश समाप्त होगा। 

इसी प्रकार से मेष और सिंह राशि पर साढ़ेसाती का एक ढय्या समाप्त होगा जिसका मिश्रित प्रभाव रहेगा। उतरती साढ़ेसाती के कई फल प्राप्त होते हैं जिसमें लाभ-हानि होती है, परंतु लाभ अधिक होता है। 
 
ध्यान दें कि इन राशि पर या तो शनि की साढ़ेसाती आरंभ होगी अथवा ढय्या आरंभ होगा। मकर, वृषभ और कन्या राशि पर साढ़ेसाती आरंभ होगी। इन राशि के लिए समय ठीक नहीं। आर्थिक हानि, मानसिक तनाव और अन्य कठिनाइयां संभव हैं। 
 
इसी प्रकार वृषभ और कन्या राशि पर पहला ढय्या, धनु राशि पर दूसरा ढय्या और वृश्चिक पर साढ़ेसाती का तीसरा ढय्या आरंभ होगा। इन राशियों के लिए भी समय ठीक नहीं है। लोहे का व्यापार या संबंधित कार्य करने वाले सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी अपेक्षित है। 
 
शनि की कृपा और साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव के शमन के लिए शनिसूक्त, शनि स्तोत्र के नियमित पाठ से लाभ होगा। प्रत्येक शनिवार को हनुमान चालीसा के 21 पाठ करने, शनिदेव को तेल अर्पण करने से भी लाभ होगा। पीपल के वृक्ष को जल देने और सरसों के तेल का दीप लगाने से भी साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव कम होता है। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

26 March Birthday: आपको 26 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दुर्गा नवमी 2026: चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर करें ये 5 उपाय मां सिद्धिदात्री मां होंगी प्रसन्न

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मार्च, 2026)

अगला लेख