2020 तक शनि रहेंगे धनु राशि में, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

पं. प्रणयन एम. पाठक
* शनि धनु राशि में, कई राशियों को देंगे राहत
 
26 अक्टूबर 2017, गुरुवार को दोपहर 3.45 और 42 सेकंड पर शनि ने वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए धनु राशि में प्रवेश कर लिया है और अब शनि 24 जनवरी 2020 तक धनु राशि में रहेगा। वृश्चिक, धनु, मकर राशि पर साढ़ेसाती तथा कन्या, वृषभ राशि पर शनि की ढैया रहेगी। अत: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर- ये 5 राशियां शनि के प्रभाव में रहेंगी।
 
वृषभ, कन्या, वृश्चिक को ढाई वर्ष एवं धनु पर 5 वर्ष तथा मकर पर साढ़े 7 वर्ष शनि का प्रभाव वर्तमान गोचर अनुसार रहेगा। इस ढाई वर्ष में विश्व परिदृश्य में सभी राष्ट्रों में अस्त्र-शस्त्र एवं सैन्यबल को बढ़ाने की प्रतिस्पर्धा रहेगी तथा शस्त्रों का उपयोग होने से विनाशकारी परिस्थितियों का निर्माण भी संभव है।
 
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव -
 
1. वृषभ राशि को दांपत्य जीवन में तनाव, अधिक खर्च, धनहानि, पदोन्नति में परेशानी आदि योग हैं।
 
2. कन्या राशि को स्थानांतरण, स्थायी संपत्ति में वृद्धि। भूमि, भवन व वाहन पर खर्च तथा यात्रा अधिक होगी।
 
3. वृश्चिक राशि को पिछले 5 वर्षों की अपेक्षा अब धनलाभ, रुके कार्यों को गति एवं परिवार वृद्धि योग है।
 
4. धनु राशि को नवीन निर्माण कार्य, राजकीय बाधा, संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी। समाज में सम्मान प्राप्त होगा।
 
5. मकर राशि को धन की चिंता, जीवनसाथी से अनबन, अस्वस्थता, कुसंगति से कष्ट योग, यात्रा में बाधा आदि फल प्राप्त होंगे।
 
यहां पर उन्हीं राशियों का फल लिखा है जिन पर शनि की साढ़ेसाती, ढैया का प्रभाव है और उन राशियों को छोड़ दिया है जिन पर शनि का प्रभाव नहीं है। 

ALSO READ: ग्रहों को करना है शुभ तो रिश्तों को रखें खुश, 8 अनूठी जानकारी

ALSO READ: तुला राशि में आए शुक्र, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

शनि पीड़ा से बचने के लिए आसान उपाय
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

बच्चे के नामकरण के लिए अच्छा नाम चुनने में उलझन में हैं? जानिए कैसे रख सकते हैं बच्चे का मीनिंगफुल नाम

Rahu Gochar 2024 : शनि के नक्षत्र में मायावी ग्रह राहु का होगा प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलने वाला है अथाह रुपया

Budh Gochar : बुध का गोचर शुक्र की राशि में होने से 3 राशियों का भविष्य चमक जाएगा

Shani Jayanti 2024: शनिदेव जयंती पर कर लें 5 उपाय शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Aaj Ka Rashifal: महीने का अंतिम दिन, किस राशि की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पढ़िए 31 मई का राशिफल

31 मई 2024 : आपका जन्मदिन

31 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी पर पढ़ें यह खास कथा, जानें पूजा विधि भी

अगला लेख