शनि अमावस पर चढ़ाएं 5 तरह की मिठाई और पान, पाएं हर समस्या का समाधान

Webdunia
शनि अमावस्या शास्त्रों में बड़ा पवित्र दिन माना गया है। इस दिन यूं तो तेल में बनी सामग्री शनिदेव को अर्पित की जाती है लेकिन अगर आप 5 मिठाइयों का यह उपाय करें तो भी आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
 
शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर में पीपल की जड़ के पास तिल गुड़ मिश्रित जल प्रवाहित करें। अब पीपल के गिरे हुए 5 पत्ते लेकर हाथों से या पानी से साफ करें। उस पर 5 अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां रखें। दीपक जला लें। पान का बीड़ा खोलकर रख दें। 
 
पीपल की 7 परिक्रमा दें और मिठाई व पान वहीं रखकर घर वापिस आएं। 
 
5 मिठाई कौन सी 
 
1. इमरती 
2. जलेबी 
3. मीठे पुए या गुलगुले 
4.मालपुआ    
5.पेठा  
 
पान कैसा हो : हर पान वाला जानता है कि देवता के लिए कैसा बीड़ा बनाया जाना चाहिए। फिर भी आप मीठा शाही पान बनाने के लिए कह सकते हैं जिसमें खोपरा बुरा, गुलकंद जैसी चीजें हो लेकिन तंबाकू और दूसरी सुगंधित सामग्री ना हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख