Hanuman Chalisa

Shani Jayanti 2024: शनिदेव जयंती पर कर लें 5 उपाय शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

WD Feature Desk
शुक्रवार, 31 मई 2024 (12:34 IST)
Shani Jayanti 2024 : ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 06 जून 2024 गुरुवार को रहेगी।  शनि जिन्हें कर्म फलदाता, दंडाधिकारी और न्यायप्रिय माना जाता है। जो अपनी दृष्टि से राजा को रंक और रंक को राजा बना सकते हैं। शनि जयंती के दिन उपवास रखा जाता है। इस दिन यदि आप 5 ज्योतिष उपाय कर लेते हैं तो शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।
ALSO READ: Shani Jayanti 2024: शनि जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
1. शमी की पूजा : शमी के पेड़ को साक्षात शनिदेव माना जाता है। यह पेड़ शनि ग्रह का कारक है। शनि जयंती पर इसकी विधिवत पूजा करके इस पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है। जिस व्यक्ति को शनि से संबंधित बाधा दूर करना हो उसे शमी का वृक्ष लगाना चाहिए। इस वृक्ष के पूजन से शनि प्रकोप शांत हो जाता है क्योंकि यह वृक्ष शनिदेव का साक्षात्त रूप माना जाता है।
 
प्रदोषकाल में शमी वृक्ष के समीप जाकर पहले उसे प्रणाम करें फिर उसकी जड़ में शुद्ध जल अर्पित करें। इसके बाद वृक्ष के सम्मुख दीपक प्रज्वलित कर उसकी विधिवत रूप से पूजा करें। शमी पूजा के कई महत्वपूर्ण मंत्र का प्रयोग भी करें। इससे सभी तरह का संकट मिटकर सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
ALSO READ: Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?
2. छाया दान : शनिदेव की शाम को मंदिर में जाकर छायादान करें। एक कटोरी में सरसो का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद उस कटोरी को शनिदेव के चरणों में रख दें।
 
3. अन्न दान : किसी गरीब, अपंग, अंधे, कुष्ट रोगी, मेहतर, मजदूर, विधवा, कौवों, मछलियों आदि को भरपेट भोजन कराएं और उन्हें दान दक्षिणा भी दें। इससे शनिदेव बहुत ज्यादा प्रसन्न होकर जातक को आशीर्वाद देते हैं। शनि से संबंधित वस्तुओं का मंदिर में दान करें।
 
4. हनुमान चालीसा : इस दिन 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी के भक्तों पर कभी भी शनिदेव बुरी नजर नहीं डालते हैं।
ALSO READ: शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
5. भैरव पूजा : अमावस्या या शनिवार के दिन भैरव महाराज को कच्चा दूध या शराब अर्पित करने से शनि दोष समाप्त हो जाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख