Hanuman Chalisa

शनि जयंती का महत्वपूर्ण अवसर, करें सुबह से लेकर रात तक ये 25 कार्य, हमेशा के लिए शनिदेव होंगे प्रसन्न

WD Feature Desk
सोमवार, 3 जून 2024 (17:49 IST)
Shani jayanti 2024: प्रतिवर्ष ज्येष्‍ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इसी दिन वट सावित्री का व्रत भी रखा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार शनि जयंती 06 जून 2024 गुरुवार को रहेगी। शुभ योग में शनि जयंती और वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा। इस दिन यदि आप सुबह से लेकर शाम तक हमारे बताए 25 कार्य कर लेंगे तो जीवन में सुख, समृद्धि के साथ सफलता भी मिलेगी।
ALSO READ: शनि जयंती 2024 : शनि महाराज के प्रकोप से बचने के 10 अचूक उपाय
1. इस दिन सूर्योदय के समय किसी शुद्ध और पवित्र जलाशाय, कुंड या दिन में स्नान करें।
 
2. स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर बहते जल में तिल प्रवाहित करें। इससे सूर्य दोष समाप्त हो जाएगा।
 
3. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करूर करें। ऐसा करने से सभी तरह के पितृदोष समाप्त होकर संपात मिटकर जीवन में सुख और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।
 
4. इस दिन पीपल में जल अर्पित करके दीया जलाने से सभी दोषों का शमन होकर श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
 
5. इस वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाओं की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। पति की आयु लंबी होती है और साथ ही घर परिवार में सुख बढ़ता है।
इस दिन यम देवता की पूजा करनी चाहिए और यथाशक्ति दान-दक्षिणा देना चाहिए।
 
6. इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। इस दिन उनकी विधिवत पूजा करने और छाया दान करने से शनि दोष, महादशा, ढैया और साढ़ेसाती की पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।
ALSO READ: Shani Jayanti 2024: शनि जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
7. इस दिन शनि का दान करना चाहिए। जैसे काले तिल, लोहे की वस्तु, तेल, काली उड़द, काला वस्त्र, जूते चप्पल, छाता, जामुन का फल और काले चने आदि दान करें।
 
8. इस दिन कुत्ते, कौवे, गाय, गरीब, दरिद्र, मजदूर, रोगी और दिव्यांग आदि को भोजन कराना चाहिए।
 
9. इस दिन साफाईकर्मी, मजदूर और विधवाओं को कुछ न कुछ दान जरूर दें या उनकी किसी भी प्रकार से सहायता करें।
 
10. इस दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
 
11. इस दिन शनि भगवान के एकाक्षरी मंत्र से उनकी पूजा करें- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः। सामान्य पूजा के दौरान इसी मंत्र को पढ़ना चाहिए।
 
12. शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी कहा गया है, जिस घर में माता पिता व वृद्धजनों का सम्मान होता है उस घर से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं तथा जिस घर में वृद्ध का अपमान होता है उस घर से खुशहाली दूर भागती है। शनि जयंती पर घर के तथा अन्य वृद्धों का सम्मान करें।
 
13. शनि देव को उड़द की दाल की बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय है अत: इस दिन उन्हें पूजा के दौरान लड्डू का भोग लगाकर बांटना चाहिए।
ALSO READ: Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर
14. शनि से उत्पन्न भीषण समस्या के लिए शनि जयंती के रोज भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी की पूजा एक साथ करनी चाहिए। 
 
15. शनि चालीसा, शिव चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान बाहुक व हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
 
16. शनि जयंती पर शनि भगवान की विधिवत पूजा और आरती करने के बाद कथा सुनें या पढ़ें।
 
17. शनि जयंती के दिन शनि मंदिर से शनि रक्षा कवच या काला धागा हाथ में बांधने के लिए अवश्य लें।
 
18. एक-एक किलो 7 प्रकार के अनाज, आधा किलो तिल, आधा किलो काले चने और कुछ लोहे की कील को एक साथ एक नीले कपड़े में बांध लें और इसे किसी शनि मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी है और कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
 
19. शनि जयंती के दिन लोहे का त्रिशूल महाकाल शिव, महाकाल भैरव या महाकाली मंदिर में अर्पित करें। 
ALSO READ: Shani Uday : शनि के उदय होने से 5 राशियों पर फिर शुरू हुआ साढ़ेसाती ढैया का संकट
20. शनि दोष के कारण विवाह में विलंब हो रहा हो, तो 250 ग्राम काली राई, नए काले कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ की जड़ में रख आएं और शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।
 
21. शनि जयंती के दिन बंदरों को काले चने, गुड़, केला खिलाएं।
 
22.  शनि जयंती को काले उड़द पीसकर उसके आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।
 
23. शनि जयंती से आरंभ कर चीटिंयों को 7 शनिवार काले तिल, आटा, शक्कर मिलाकर खिलाएं।
 
24. शनि की साढ़े साती और ढैया से ग्रसित व्यक्ति को हनुमान चालीसा का सुबह-शाम जप करना चाहिए।
 
25. शनि जयंती पर हो सके तो शमशान घाट में लकड़ी का दान करें या किसी उचित स्थान पर शमी का वृक्ष लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मई, 2026)

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

अगला लेख