शनि का राशि परिवर्तन 7 राशियों का बदल देगा जीवन, 5 को होगी उलझन

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (09:17 IST)
Shani in kumnha 2022
Shani ka kumbh rashi me gochar: वर्तमान में शनि मकर राशि में भ्रमण कर रहा है। 28-29 अप्रैल 2022 के दरमियान मकर से निकलण यह ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान राहु का मेष राशि में प्रवेश और केतु का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। शनि जब कुंभ राशि में ( Saturn transit in Aquarius 2022) प्रवेश करेगा तब 7 राशियों पर इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा लेकिन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क।


शनि का कुंभ राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल ( Shani ka kumbh rashi me prabhav, 12 rashiyon ka rashifal):
 
 
7 राशियों का बदल देगा जीवन (Zodiac sign astrology) : 
 
1. मेष : शनि आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। इससे आपकी आय में बढ़ोतरी की संभावना है। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
2. वृषभ : शनि आपकी राशि के दशम में गोचर करेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
 
3. मिथुन : शनि आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप हर कार्य में सफल होंगे। यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। अचानक से धनलाभ होगा। मिथुन राशि वालों को शनि की ढैया से मुक्ति मिलेगी
 
4. तुला : शनि का गोचर शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए सकारात्मक समय दिखाई दे रहा है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में तरक्की मिलेगी. मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में आप एक अच्छा सौदा करने में सक्षम रह सकते हैं। 
 
5. धनु : शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। शनि गोचर के साथ ही आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल जाएगी। आपको निवेश में लाभ मिलेगा और धन की बचत भी होगी। शनि ग्रह अगले वर्ष 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आ जाएंगे, तब धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी, परंतु 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर फिर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद तब 17 जनवरी 2023 को धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
 
6. मकर : मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती 26 जनवरी 2017 से शुरू हुई थी। यह 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी। शनि पिछले वर्ष से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। आपके लिए यह गोचर शुभ परिणाम वाला सिद्ध होगा। आपको शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
 
7. कुंभ : कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। इससे मुक्ति 3 जून 2027 को मिलेगी, परंतु शनि की महादशा से कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि के मार्गी होने पर छुटकारा मिलेगा, यानि कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि की साढ़ेसाती से निजात मिलेगी। हालांकि वर्तमान में आप पर गुरु की कृपा होने के कारण आपके लिए शनि देव का उतना असर नहीं होगा जितना की अन्य राशियों पर माना जा रहा है। आपके कर्म अच्‍छे हैं तो शनि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Shani Dev
5 राशियों को रहेगी जीवन में उलझन (5 zodiac signs will get confused in life): 
 
1. कर्क : शनि आपकी राशि के सातवें भाव में स्थिति रहेगा। इस अ‍वधि के दौरान दांपत्य जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। व्यवसाय में भी तालमेल नहीं होने के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में सहयोगी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। वाद-विवाद, कोर्ट-कचहरी से आपको बचकर रहना होगा।
 
2. सिंह : शनि का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होगा। इस अवधि के दौरान आप कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
3. कन्या : शनि गोचर की यह अवधि छा‍त्रों के लिए अच्‍छी साबित हो सकती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से निराशा हाथ लग सकती है। सुख और शांति में कमी आ सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे और ऋण लेने की नौबत आ सकती है।
 
4. वृश्चिक : शनि का कुंभ में गोचर होगा जो सुख और सुविधाओं में कमी ला देगा। आपको कठिन परिश्रम करने के बाद ही सफलता मिलेगी। अनावश्यक चीज़ों में अधिक खर्च कर सकते हैं। यह अवधि मिलेजुले परिणाम वाली होगी।  
 
5. मीन : शनि के कुंभ में गोचर के दौरान कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है चूंकि इस अवधि में आपके खर्चे आपकी आमदनी से ज़्यादा हो सकते हैं। आपको घटना और दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा। हालांकि छात्रों के लिए यह गोचर अनुकूल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख