Hanuman Chalisa

वक्री शनि: 17 जून को शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, जानिए क्या होंगे आपके हाल

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2023 (14:25 IST)
Shani ki ulti chaal 2023 ka asar : 17 जून 2023 को मुंबई टाइम अनुसार रात्रि करीब 10 बजकर 56 मिनट पर शनिदेव वक्री गोचर हो जाएंगे। फिर 4 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे मार्गी होंगे। शनि के वक्री होने से केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहे है जिसके चलते कुछ राशियों की जिंदगी बदल जाएगी तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
 
मेष राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में शनि का वक्री गोचर करियर और नौकरी में चुनौती पैदा करेगा। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापारी है तो रुके हुए काम प्रारंभ हो जाएंगे। संबंधों को लेकर तनाव में रहेंगे। हालाकि आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के दशम भाव में शनि का वक्री गोचर यात्रा में बाधा उत्पन्न करेगा। कामकाज को लेकर व्यस्तता बढ़ा देगा। नौकरी को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में में विलंब होगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव होने की संभावना है।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के नवम भाव में शनि का वक्री होना भाग्य में रुकावट पैदा करेगा, लेकिन शनिदेव की कृपा से आपको सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। वाद विवाद से बचकर रहें। कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने से आपको खुशी मिल सकती है।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में शनि का वक्री गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। आपकी राशि पर पहले ही शनि की ढैया चल रही है। ऐसी में आपको हर कार्य को बहुत सोच समझकर करना होगा। चाहे निवेश हो, व्यापार हो या नौकरी। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। हालांकि आप सभी संकटों से बाहार निकल जाएंगे।
 
सिंह राशि : आपकी कुंडली के 7वें भाव में शनि के वक्री होने से आय के स्रोत बढ़ जाएंगे। सभी रुके अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारी हैं तो नए और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और मुनाफा बढ़ जाएगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी। छात्र हैं तो सफलता प्राप्त करेंगे।
कन्या राशि : आपकी राशि के 6ठे भाव में शनि का वक्री गोचर सेहत को बिगाड़ सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। परिवार में भाई बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं।
 
तुला राशि : आपकी राशि के पंचम भाव में शनि का वक्री गोचर संबंधों में तनाव बढ़ा देगा। आपसी गलतफहमियां को मिटाना होगा। संतान पर ध्यान देना होगा। आर्थिक संकट दूर होगा। नौकरी में सतर्कता से कार्य करना पड़ेगा। वाद विवाद से बचकर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा नहीं है।
 
वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शनि का वक्री गोचर पारिवारिक जीवन में उथल पुथल बढ़ा सकता है। आपको संयम से काम करने की जरूरत हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। कोई नई संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। 
 
धनु राशि : आपकी कुंडली के तीसरे भाव में शनि की वक्री चाल नौकरी में सफलता दिलाएगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। अचानक से धन लाभ होगा। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे।
 
मकर राशि : आपकी कुंडली के दूसरे भाव में शनि वक्री होंगे। धन की आवक बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के योग बनेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा हैं तो उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में शनि का वक्री गोचर आपको मानसिक तनाव दे सकता है। आप समस्याओं को समझने समय लेंगे। नौकरी में थोड़ी बहुत परेशानी रहेगी, परंतु व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है, परंतु परिवार में खुशी का माहौल भी बनेगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के द्वादश भाव में शनि का वक्री होना विदेश संबंधित कार्यों में लाभ देगा। नौकरी में सहयोगियों का साहयोग मिलेगा। व्यापार भी आगे बढ़ेगा और मुनाफा कमाना में आप कामयाब होंगे। हालांकि सेहत का ध्यान रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?

अंक ज्योतिष और वैवाहिक सामंजस्य: जानिए क्या कहते हैं आपके अंक?

July Planet Transit 2026: सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें आपकी राशि पर असर

राहु-मंगल का अंगारक योग: धनिष्ठा नक्षत्र में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 रहें सावधान, जानें 5 उपाय

अगला लेख