Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

WD Feature Desk
शनिवार, 18 मई 2024 (15:34 IST)
Shani Sade Sati: शनि की ढैया, साढ़ेसाती, दशा, महादशी और वक्री चाल में शनिदेव जातक का खूब खर्चा करवाते हैं। कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करते ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैया शुरू हो गई थी, जबकि मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। अगले वर्ष 2025 से और उसके बाद से इन 3 राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती।
ALSO READ: Shani Gochar: 30 साल बाद शनि का दुर्लभ संयोग, नक्षत्र परिवर्तन से मिलेगा 4 रशियों को शनिदेव का आशीर्वाद
किस पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती:-
  1. शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण 1. मकर, 2. कुंभ और 3. मीन राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती है।
  2. मकर राशि वालों पर शनि की साढेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। 
  3. मकर पर साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 से शुरू हुई थीँ, जो 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी।
  4. मीन पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होकर इसका पहला चरण 29 मार्च 2025 तक चलेगा और इस राशि पर 7 अप्रैल 2030 तक साढ़ेसाती रहेगी।
 
1. मेष राशि: आपकी राशि पर मेष पर साढ़ेसाती की शुरुआत 29 मार्च 2025 से होगी और यह 31 मई 2032 तक रहेगी। 
 
2. वृषभ राशि: आपकी राशि वृषभ पर साढ़ेसाती की शुरुआत 03 जून 2027 से होगी और यह 13 जुलाई 2034 तक रहेगी। 
 
3. मिथुन राशि: अपकी राशि मिथुन पर साढ़ेसाती की शुरुआत 08 अगस्त 2029 से होगी और 27 अगस्त 2036 तक रहेगी।
अन्य राशियों पर कब लगेगी साढ़ेसाती? 
कर्क : 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक।
सिंह : 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक।
कन्या : 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक।
तुला :22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक।
वृश्चिक : 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक।
धनु राशि : 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक। 
ALSO READ: शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
सावधानी :-
साढ़ेसाती एक ऐसा समय रहता है जबकि जातक के कर्मों का हिसाब किताब शुरु होता है। ढैया ढाई साल की, साढ़ेसाती साढ़े सात साल की और दशा 19 साल की होती है। यदि कर्म अच्छे हैं तो यह समय अच्‍छा भी रहता है। परंतु जब व्यक्ति बुरे कर्म करता है तो शनिदेव का चक्र प्रारंभ हो जाता है। जैसे कि ब्याज का धंधा करना, पराई स्त्री पर नजर रखना, झूठ बोलना, शराब पीना, हत्या करना, चोरी करना, गरीबों को सताना, जानवरों को मारना, सांप को मारना और देवताओं का अपमान करना ये बुरे कर्म है।
ALSO READ: Shani Sade Sati: 3 राशि पर चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती, 2 पर ढैया और किस पर कब लगेगा शनि?
उपाय :-
प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए।
गरीब, सफाईकर्मी, अंधे, विधवा और अपंग लोगों की सहायता करना चाहिए।
प्रति शनिवार को शाम को छाया दान करना चाहिए।
अपने कार्य और कर्म के प्रति ईमानदार और सतर्क रहना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vakri guru : गुरु वक्री होकर बदल देंगे इन 4 राशियों का भाग्य, नौकरी और व्यापार में होगा लाभ ही लाभ

Diwali date 2024: विभिन्न पंचांग, पंडित और ज्योतिषी क्या कहते हैं दिवाली की तारीख 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2024 को लेकर?

Guru Pushya Nakshatra 2024: 24 अक्टूबर 2024 को गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ 2 अत्यंत शुभ योग, जानें क्या करें

करवा चौथ 2024 : आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

Diwali 2024 Date :1 नवंबर 2024 को दिवाली मनाना क्यों है शास्‍त्रसम्मत

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा की पूजा विधि, मंत्र और महत्व

Aaj Ka Rashifal: नौकरी, व्यापार के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 15 अक्टूबर का राशिफल

15 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

15 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख