शनि की साढ़ेसाती का धनु राशि पर क्यों होगा खास असर

Webdunia
शनि सभी ग्रहों में कर्म प्रधान देवता हैं। शनि के प्रभाव से लोगों के भाग्य बदल जाते हैं। शुभ शनि जहां राजयोग दिलता है वहीं अशुभ शनि सुख-चैन भी छीन लेता है। शनि हर ढाई साल के अंतराल में अपनी राशि बदलते हैं। 24 जनवरी 2020 से शनि धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस वजह से धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम और तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। 
 
तीसरा चरण शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होता है। अंतिम चरण और शनि का आपकी राशि में दूसरे भाव में होने से आपकी परेशानियां कम होने लगेगी। 24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन से धनु राशि पर क्या असर पड़ेगा आइए जानते हैं।
 
धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती
 
शनि के मकर राशि में गोचर से धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा। अंतिम चरण होने की वजह से धनु राशि के जातकों पर अब पहले की मुकाबले परेशानियां कम रहेगी।
 
कार्यक्षेत्र पर शनि गोचर 2020 का प्रभाव
 
शनि के मकर राशि में गोचर होन से धनु राशि के जातकों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी में अब पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन सही विकल्प को चुनना ही समझदारी होगी। व्यापार करने वालों जातकों पर भी इस गोचर का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर चलें।
 
परिवार और लव लाइफ पर असर
 
परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके किसी भी निर्णय में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलता रहेगा। जो जातक लव रिलेशन में हैं उनके लिए साल 2020 अच्छा रहेगा।

ALSO READ: शनिदेव से डरें नहीं, शनिदेव को समझें, यह जानकारी आपकी आंखें खोल देंगी

ALSO READ: 24 जनवरी को जब शनि बदलेंगे अपना घर तो क्या होगा 12 राशियों पर असर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Jyeshtha month 2024: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Narmada nadi : नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने का कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Shash malavya yog : 30 साल बाद शनि-शुक्र के कारण एक साथ शश और मालव्य राजयोग बना, 5 राशियों की खुल जाएगी लॉटरी

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

नीम का पेड़ लगाने से मिलते हैं 14 फायदे, मिट जाता है संताप

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है 25 मई का दिन हम सभी के लिए, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख