शनिदेव के क्रोध का भागी बनाती हैं, शनिवार को ये 7 गलतियां

Webdunia
शनिदेव के क्रोध से कौन नहीं बचना चाहता। संसार का प्रत्येक प्राणी शनिदेव की कृपा पाने एवं उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करता है। लेकिन अनजाने में कभी-कभी ऐसी गलतियां भी हो जाती हैं, जो आपको शनिदेव की कृपा के बजाए उनके क्रोध का भागी बना देती हैं और आपको शनि की दृष्टि के परिणाम भुगतने पड़ते हैं। 
 
शनिदेव को प्रसन्न करने एवं उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए उनके गुस्से से बचना आवश्यक है, इसलिए हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 बातें जिनका पालन करके आप उनकी वक्रदृष्टि से बच सकते हैं और उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं। इसके लिए आपको शनिवार को इन 7 चीजों से बचना चाहिए -  
 
1 मसूर - शनिवार के दिन घर में मसूर की दाल न बनाएं और ना ही कहीं बाहर इसका सेवन करें। हो सके तो इस दिन मसूर का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
 
2 मांसाहार - शनिवार के दिन अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
 
3 शराब - शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का नशा, शराब, सिगरेट आदि सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित होते हैं ।
 
4 काले तिल - काले तिल का सेवन करना या इन्हें खरीदना इस दिन निशेष माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि के क्रोध के भागी हो सकते हैं।
 
5 तेल - किसी भी प्रकार का तेल इस दिन नहीं खरीदना चाहिए और ना ही तेल का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। तैलीय चीजों का सेवन भी इस दिन न करें। तेल का दान इस दिन शुभ होता है।
 
6 लोहा - लोहा या लोहे से बनी चीजों को इस दिन खरीदना शनिदेव का अपमान करना होता है। शनिवाद के दिल लोहे का दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं।
 
7 काली वस्तुएं - शनिवार के दिन काली वस्तुएं, काले वस्त्र आदि को ग्रहण नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन इन वसतुओं का दान करना श्रेष्ठ होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Aaj Ka Rashifal: 15 मई का राशिफल, 12 राशि के अनुसार पढ़ें आज के शुभ उपाय

15 मई 2024 : आपका जन्मदिन

15 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

अगला लेख