Hanuman Chalisa

शुक्र का कर्क में गोचर 3 राशियों के लिए अशुभ और 4 राशियों के लिए है शुभ

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2023 (17:13 IST)
Shukra ka gochar 2023: कर्क राशि में गोचर करने के बाद 8 अगस्त को शुक्र का तारा वक्री अवस्था में ही अस्त हो गया था। शुक्र के गोचर की अवधि लगभग 23 दिन की होती है यानी यह एक राशि में 23 दिनों तक मौजूद रहते हैं। इस बार शुक्र वक्री अवस्था में 7 अगस्त 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक 57 दिनों के लिए कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। शुक्र देव 18 अगस्त 2023 की शाम 07 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में उदित हो रहे हैं।
 
चार राशियों के लिए है शुक्र शुभ:-
1. मेष राशि : आपकी राशि के लिए शुक्र दूसरे भाव और सातवें भाव के स्वामी है और अब यह आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। आपकी पूर्व से चली आ रही सेहत संबंधी समस्या और आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। जीवनसाधी से संबंधों में सुधार होगा। धन संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में वेतनवृद्धि होगी।
 
2. मिथुन राशि:- आपकी राशि के लिए आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और यह आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। अब रिलेशनशिप, संतान सुख और पढ़ाई में बाधाएं समाप्त होगी। वाणी के बदल पर धन कमाने में सफल होंगे। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने में कामयाब होंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। नकारात्मकता दूर होगी। 
 
3. कन्या राशि:- आपकी राशि के शुक्र दूसरे भाव और नौवें भाव के स्वामी भी हैं जो कि भाग्य का भाव है। शुक्र इस वक्त 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। अब आपको भाग्य का साथ मिलेगा साथ ही लंबी यात्राओं के योग भी बनेंगे। धन लाभ के साथ ही परिवार का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर, शुक्र का उदित होना आर्थिक लाभ की दृष्टि से शुभ रहेगा क्योंकि यह एक ही समय पर धन के दोनों भावों को प्रभावित करेगा।
 
4. तुला राशि:- आपकी राशि के शुक्र लग्न भाव और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके पेशे के भाव यानी कि दसवें भाव में उदित होकर गोचर कर रहे हैं। सेहत और रिश्तों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वाहन खरीदने या कोई लक्ज़री वस्तु की खरीदारी के लिए योग बनेंगे। घर संपत्ति का कार्य पूर्ण होगा। 
 
तीन राशियों के लिए रहेगा शुक्र शुभ:-
 
1. सिंह राशि:- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र उनके तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब बारहवें भाव में गोचर कर उदित हुए हैं। विदेश से जुड़े व्यापार में नुकसान हो सकता है। खर्चे बढ़ जाएंगे तो इस संबंध में पहले से ही सतर्क रहें। आपको अपनी छवि को लेकर सतर्क रहना चाहिए और नैतिक मूल्यों का पालन करते रहना चाहिए। 
2. वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र उनके बारहवें और सातवें भाव के स्वामी होकर अब नौवें भावों में उदित हो रहे हैं। रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाने से पहले अच्‍छे से सोच विचार कर लें। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। दान पुण्य करने से लाभ होगा।
 
3. धनु राशि:- धनु राशि वालों के लिए शुक्र उनके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर अब आपके आठवें भाव में उदित होकर गोचर कर रहे है। पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। अचानक से होने वाले घटना और दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचकर रहें। खर्चों पर लगाम रखाकर रखना होगा। इस दौरान आप लक्ज़री फ़ूड का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख