Hanuman Chalisa

आज और कल है माघ अमावस्या जानिए 2 दिन के शुभ मुहूर्त और दान

Webdunia
सोमवार, 31 जनवरी 2022 (10:06 IST)
Somvati Mauni Amavasya 2022: 31 जनवरी 2022 सोमवार और 1 फरवरी 2022 मंगलवार दोनों ही दिन अमावस्या रहेगी। सोमवार को सोमवती और मंगलवार को मौनी अमावस्या रहेगी। आओ जानते हैं दोनों ही दिन के शुभ मुर्हूत और महत्व।
 
 
अमावस्या की तिथि:- 
अमावस्या आरंभ: 31 जनवरी, सोमवार, दोपहर 2:20 मिनट से 
अमावस्या समाप्त: 1 फरवरी, मंगलवार, प्रातः11:16 मिनट तक।
 
सोमवती अमावस्या : वर्ष 2022 की पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को है जिसे श्राद्ध की अमावस्या कहा गया है। इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध करने से उन्हें मुक्ति मिलती है और वे जातक आशीर्वाद देते हैं।
 
सोमवती अमावस्या के मुहूर्त : 
- पंचांग गणना के अनुसार 31 जनवरी को दोपहर में 2 बजकर 19 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है उसके बाद अमावस्या प्रारंभ होगी। 
 
- मुहूर्त : वज्र योग के बाद सिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि पूरे दिन रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से दोपहर 12:34 तक रहेगा। दोपहर में तर्पण और पिंडदान कर सकते हैं।
 
 
- सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करें। श्राद्ध और पितृ तर्पण करें।
 
मौनी अमावस्या : 1 फरवरी को भी अमावस्या रहेगी, जिसे मौनी और माघी अमावस्या कहा गया है। इस दिन स्नान और दान का खासा महत्व है।
 
मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:34 तक रहेगा। 
 
-मौनी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष का पूजन करें और उनकी 108 परिक्रमा करके पीले रंगा का धागा बांधें। गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें। इस दिन शनि मंत्र का पाठ करने से लाभ मिलेगा। माघी अमावस्या के दिन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान तथा पुण्य अवश्य ही करने चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

Chaturmas 2026: आषाढ़ माह 2026: चातुर्मास की शुरुआत से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 जुलाई, 2026)

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख