Hanuman Chalisa

सुबह यह देखना या सुनाई देना अशुभ है...

Webdunia
प्रात: काल में हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है। ऐसे में यदि वह सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं, लेकिन यदि वह लगातार नकारात्मकता ग्रहण करता है तो जीवन में नकारात्मकता ही घटित होती है। अत: हमारी सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू होगी तो संपूर्ण दिन भी शुभ ही होगा। लेकिन क्या देखने और सुबने से हमें बचना चाहिए यह जरूर जानें। 
 
शुभ संकेत :
*सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ होता है।
*नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।
*यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।
*धर्मग्रंथों और ऋषि-मुनियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: सुबह सुबह हाथों को देखना शुभ होता है।
*यदि सबुह उठते ही गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें दिन बेहद शुभ होने वाला।
*सुबह सुबह जल का पक्षी, सफेद फूल, हाथी, मित्र आदि को देखना भी शुभ माना जाता है।
*सुबह के समय में आग का दिखना या हवन को देखना भी शुभ माना गया है।
* गोबर, सोना, तांबा, हरी घास देखना भी सुबह के लिए शुभ माना गया है।
*सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है।
*सुबह-सुबह हवन देखना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
 
अशुभ संकेत :
*कई लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही वे आईना देखने लगते हैं, जो कि वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से दिनभर आप पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रह सकता है।
*आंख खुलते ही आप किसी का भी चेहरा देखने से बचें, खासकर किसी ऐसे व्यक्ति, पशु या अन्य का जिसे देखकर आपके मन में अचानक से बुरे भाव आते हो या आपको अच्छा न लगता हो।
*सुबह उठते ही किसी गांव या पशु का नाम नहीं लेना चाहिए विशेषकर बंदर, कुत्ता या सूअर का नाम तो कभी नहीं लेना चाहिए।
*कुछ लोग यह भी कहते हैं कि सुबह-सुबह तेल के बर्तन या फिर सुई-धागे आदि पर नजर पड़ना शुभ नहीं होता।
*भस्म, गुड़, कपास, दवाई, नंगा मनुष्य, रोगी आदि को देखना अशुभ माना जाता है।
*दुराचाररिणी स्त्री, शराब, शराबी, काना, नाक कटा हुआ पुरुष या पापी इंसान दिख जाए तो यह अशुभ होता है।
*सांप, गंदे कपड़े पहना इंसान, लोहा, और नपुंसक को देखने से भारी अशुभ होता है।
*कुत्तों के सहवास को देखना भी ठीक नहीं माना जाता है।
*खून, कपाल, चमड़ा, कीचड़, फूटे हुए बर्तन, बंद घड़ी आदि भी अशुभता के संकेत होते हैं।
 
अन्य बातें : 
* सुबह उठते ही अखबार पढ़ने या टीवी देखने से भी मस्तिष्क पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
* सुबह टीवी पर कभी भी लड़ाई-झगड़े, रोने-धोने वाले सीरियल न देखें। इसी तरह रात को सोने से कुछ समय पूर्व भी ऐसा न करें।
* सुबह उठते ही झगड़ें नहीं और न ही गड़े मुर्दे उखाड़ने का प्रयास करें। यदि आप ऐसा करते रहेंगे तो जिंदगी में कभी भी बेहतर की आशा न करें।
* सुबह उठकर घर में या दफ्तर जाकर लोगों से कठोर भाषा में बात न करें। अच्छे शब्दों का उपयोग करें।
* आजकल लोग सुबह उठते ही कम्प्यूटर या मोबाइल से चिपक जाते हैं जिसकी वजह से उनके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। उनकी सेहत और संबंध खराब होने लगते हैं, साथ ही समय प्रबंधन भी गड़बड़ा जाता है।
* सुबह उठते ही कुछ लोग शौच जाए बिना या बिना मंजन किए भोजन करना शुरू कर देते हैं, जो कि बहुत ही गलत है। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बिना शौच जाए खाने से पहले की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती और बिना मंजन किए खाने से रातभर की मुंह की गंदगी और पेट में चली जाती है।  
* जो लोग देर से सोते हैं, वे देर से ही उठते हैं या उन्हें मजबूरीवश देर से सोना और जल्दी उठता पड़ता है। ऐसे लोगों की सेहत दिन-ब-दिन गिरती जाती है जिसका उन्हें पता नहीं चलता। वे चिढ़चिढ़े हो जाते हैं और उनके संबंधों पर भी गहरा असर होता है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह उठकर शौचादि के बाद 5 मिनट का ध्यान करें या अपने ईष्टदेव की पूजा या प्रार्थना करें। इसके बाद ही कोई दूसरा कार्य करें। इसके साथ ही वे अपने खानपान पर ध्यान दें।

सम्बंधित जानकारी

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

March 2026 weekly horoscope: साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मार्च, जानें आपके लिए क्या खास लाया है नया सप्ताह

March 2026 Monthly Horoscope: मार्च 2026 मासिक राशिफल: एक नजर में जानें सभी राशियों का भविष्य

अगला लेख