सूर्य मेष राशि में कर रहे हैं भ्रमण, जानिए आपकी राशि पर असर

Webdunia
इस 14 अप्रैल 2019 को दोपहर के बाद सूर्य मीन राशि को छोड़ अपनी उच्च राशि मेष में आ गए हैं। इसे मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। मेष सूर्य की उच्च राशि है, ऐसे में मेष राशि में सूर्य के गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। देखते हैं राशिफल-
 
मेष राशि
मेष राशि में सूर्य के गोचर से आपकी सोच में एक सकारात्मकता आ सकती है। यह समय आपके लिए उमंग और उत्साह वाला हो सकता है। इस दौरान आपका आत्मबल मजबूत रह सकता है। वर्किंग लाइफ में किसी मौके की तलाश में जुटे लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय बेहतर है और अपने कार्य-कौशल से वे सहकर्मियों और अधिकारियों की नजर में खुद की बेहतर छवि कायम कर सकते हैं।
 
वृषभ राशि
सूर्य आपकी राशि से 12वें स्थान में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस अवधि में आपको अपनी वित्तीय स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खर्चों पर थोड़ा अंकुश लगाने की जरुरत है। इस दौरान आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए सावधानी बरतने की जरुरत है। इस अवधि में आपको परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। 
 
मिथुन राशि
सूर्य आपकी राशि से लाभ घर में हैं, जो आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। आपको खुद में एक नई ऊर्जा का संचार होता महसूस होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग भी मिल सकता है। इस अवधि में आपकी वित्तीय स्थिति भी बेहतर रहेगी। इतना ही नहीं रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
 
कर्क राशि
सूर्य का गोचर आपकी राशि से 10 वें स्थान में है। इस दौरान आपको व्यक्तिगत जीवन की अपेक्षा पेशेवर जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में आप अपनी बेहतर कार्यशैली से अपने वरिष्ठों के प्रभावित कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतर साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कार आदि में उन्हें सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकता है।
 
सिंह राशि
सूर्य सिंह राशि के स्वामी भी हैं, ऐसे में आपकी राशि से भाग्य स्थान में सूर्य का गोचर आपके लिए सौभाग्यशाली है। आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिल सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आप आध्यात्म की ओर भी रुख कर सकते हैं। 
 
कन्या राशि
सूर्य का परिवर्तन आपकी राशि से आठवें भाव में है। यह परिवर्तन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में योग्यता होने के बावजूद किसी काम को अंजाम देने में आपको घबराहट महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर एकाग्रता की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। ध्यान और योग आदि के जरिए आप खुद में सुधार कर सकते हैं।  
 
तुला राशि
सूर्य आपकी राशि से सातवें स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। इस अवधि में आपके प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देने की जरुरत है। इस अवधि में आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसके लिए खान-पान के साथ ही आराम और व्यक्तिगत व पेशेवेर जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना आपके लिए लाभकारी हो सकेगा।
 
वृश्चिक राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन छठे स्थान यानी आपके रोग और शत्रु के घर में होना आपके लिए बेहतर कहा जा सकता है। पिछले कुछ समय से चली आ रहीं स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों से इस दौरान राहत मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आप अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा अथवा साक्षात्कार में शामिल होने वालों के लिए भी समय अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। 
 
धनु राशि
आपकी राशि से पांचवें स्थान में सूर्य के परिवर्तन से आपको नाम व शोहरत मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से संबंधित चिंताओं से राहत मिल सकती है। इस दौरान संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आपको भाग्य का भी साथ मिल सकता है। इस अवधि में आपको पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम भी मिल सकता है। साथी के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी। 
 
मकर राशि
आपकी राशि से चौथे स्थान में शुक्र के साथ सूर्य के आने से जीवन के सभी क्षेत्रों में आपको बदलाव महसूस हो सकता है। आपको जॉब चेंज का बेहतर ऑफर मिल सकता है या आप अपने घर में किसी तरह का बदलाव करने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस अवधि में आप कोई भी निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। वैसे एकाग्रता के साथ काम करने में आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है।
 
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर आपकी राशि से तीसरे स्थान यानी पराक्रम के क्षेत्र में हो रहा है, जो आपके कार्यक्षेत्र में तेजी ला सकता है। इस अवधि में बेरोजगारों को भी अपने कॅरियर की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। इस समय आप रोमांटिक रहेंगे और पार्टनर के साथ भी बेहतर समय व्यतीत कर सकते हैं। 
 
 
मीन राशि
सूर्य आपकी राशि के धन स्थान यानी दूसरे भाव में हैं। यह आपके लिए धन लाभ का संकेत दे रहा है। इस अवधि में आप अपने व्यवसाय में बदलाव संबंधी निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपका आत्मबल मजबूत रहने के आसार हैं। इतना ही नहीं आपकी रोमांटिक लाइफ भी बेहतर रहेगी और आप पार्टनर के साथ कोई टूर प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय आपके लिए अनुकूल है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख