Hanuman Chalisa

17 जुलाई तक सूर्य करेंगे सबकी राशि को प्रभावित, जानिए आपके लिए समय कितना उचित

Webdunia
15 जून 2019 को ग्रहों के राजा सूर्यदेव ने राशि बदल ली है। ये 17 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे। जानिए मिथुन राशि के सूर्य की वजह से आपको सफलता मिलेगी या नहीं, कैसा रहेगा 17 जुलाई तक का समय आपके लिए...
 
 
मेष राशि - सुख-शांति बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं। कम मेहनत में सफलता मिल सकती है।
 
वृषभ राशि - अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। संतान से लाभ और सहयोग की प्राप्ति होगी।
 
मिथुन राशि - शासकीय कार्यों से लाभ हो सकता है। शत्रुओं को पराजित करने में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को  रोजगार मिल सकता है।
 
कर्क राशि - जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। कोर्ट से संबंधित मामलों में चिंता हो सकती है, लेकिन कुछ समय बाद लाभ मिलेगा।
 
सिंह राशि - समय सामान्य फल देने वाला रहेगा। अपनी मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त कर पाएंगे। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
 
कन्या राशि - आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं को पराजित करने में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
 
तुला राशि - पुरानी परंपराओं से अलग आधुनिकता की ओर झुकाव रहेगा। संयमपूर्वक समय बिताने की सलाह है। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम लें।
 
वृश्चिक राशि - इस समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। अतिउत्साह में कोई काम न करें। निवेश से बचें, विशेषज्ञ व्यक्ति की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें।
 
धनु राशि - अनावश्यक चिंता बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। चिंता न करें, भविष्य में समय पूरी तरह पक्ष का हो जाएगा।
 
मकर राशि - बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। नई योजनाओं पर विचार होगा। भविष्य में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। समय पक्ष का है।
 
कुंभ राशि - नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखेंगे तो फायदे में रहेंगे, वरना नुकसान हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी।
 
मीन राशि - आशा के अनुरूप काम नहीं हो पाएंगे। अज्ञात भय रहेगा। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों में गड़बड़ हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

अचानक बदलने वाली है इन 5 राशियों की तकदीर, ग्रहों का बड़ा संकेत

नास्त्रेदमस को टक्कर देते भारत के 7 भविष्यवक्ता, जानें चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

लिंगायत समाज के संस्थापक बसवेश्वर महाराज के बारे में 6 रोचक बातें

मांगलिक दोष और वैवाहिक जीवन: क्या वाकई यह डरावना है या सिर्फ एक भ्रांति?

करियर का चुनाव और कुंडली का दसवां भाव: ग्रहों के अनुसार चुनें सही कार्यक्षेत्र

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अप्रैल, 2026)

26 April Birthday: आपको 26 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

शनिदेव की कृपा के ये गुप्त संकेत पहचानें, जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी का अद्भुत महत्व: 5 बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

अगला लेख