Festival Posters

16 जुलाई तक सूर्य रहेंगे मिथुन राशि में, कैसा होगा समय 12 राशियों के लिए...

Webdunia
15 जून 2018, शुक्रवार को सूर्य ने 11:52 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य यहां 16 जुलाई 2018 तक स्थित रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव रहेगा। 
 
मेष : सूर्य का यह गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। पराक्रम में वृद्धि के आसार हैं। कार्योन्नति के योग भी आपके लिये सूर्य निर्मित कर रहे हैं। परिवार में कुछ विवाद हो सकते हैं। 
 
वृषभ : सूर्य का मिथुन राशि में आना सुखद कहा जा सकता है। इस समय आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। 
 
मिथुन : सूर्य आपकी ही राशि में आ रहे हैं। यह परिवर्तन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लाने वाला रह सकता है। इस गोचर के दौरान छात्रों को भी अपेक्षित सफलता मिल सकती है। 
 
कर्क : सूर्य का यह परिवर्तन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। धन के मामले में काफी सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है इसलिए अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें। 
 
सिंह : भाग्य का साथ मिलने के संकेत है। इस समय आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और किसी भी कार्य को करने में समर्थ हो सकते हैं।  सेहत में सकारात्मक सुधार महसूस कर सकते हैं। 
 
कन्या : कन्या जातकों के लिए शुभ है। इस समय आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। 
 
तुला : भाग्य में वृद्धि हो सकती है। भाग्य का साथ मिलने के बावजूद भी मेहनत और कोशिश करना ना छोड़ें। अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें। 
 
वृश्चिक : सूर्य का यह परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है। सूर्य के प्रभाव से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस समय अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आपको बहुत आवश्यकता है। 
 
धनु : रोमांटिक जीवन में उतार-चढ़ाव का आपको सामना करना पड़ सकता है हालांकि विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी का कार्यक्षेत्र में भरपूर सहयोग मिलेगा। 
 
मकर : यह समय काफी शुभ रहने के आसार है। इस समय आप अपने सभी प्रतिद्वंदियों पर भारी रह सकते हैं। आर्थिक रूप से संभलकर चलने की आवश्यकता है।
 
कुंभ : आपके लिए सूर्य का मिथुन राशि में आगमन शुभ और सफलतादायक है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने के योग भी हैं। 
 
मीन : कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। हालांकि हो सकता है कि नौकरी में परिवर्तन पाने के इच्छुक जातकों को अपेक्षित अवसर न मिले। 

ALSO READ: 15 जून से सूर्य आए मिथुन राशि में, क्या आपको मिलेगा धन लाभ,मान-सम्मान..

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख