Hanuman Chalisa

खरमास शुरू : 20 जनवरी तक नहीं होंगे शुभ विवाह

Webdunia
Vivah Muhurat 2022
 
ज्योतिषीय गणना के आधार पर गुरुवार, 16 दिसंबर 2021, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से खरमास (Kharmas) प्रारंभ हो गया है और 14 जनवरी 2022 
 
तक जारी रहेगा। इस अवधि में समस्त शुभ कार्यों का निषेध रहेगा। इस बार सूर्य ग्रह 16 दिसंबर से एक माह तब धनु राशि में रहेंगे और इसी दिन से खरमास भी लग 
 
गया है। 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 ग्रहों में राहु-केतु को छोड़कर बाकी सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। सभी ग्रहों में एक ऐसा ग्रह सूर्य ही है जो सदैव 
 
मार्गी रहता है तथा हर माह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। बाकी ग्रह वक्री और मार्गी दोनों ही चाल चलते हैं।
 
धनु और मीन बृहस्पति की राशि है और जब सूर्य धनु या मीन में प्रवेश करते हैं ऐसे समय में गुरु/ बृहस्पति का तेज समाप्त हो जाता है और खरमास आरंभ हो 
 
जाता है। अत: इन दिनों कोई भी धार्मिक संस्कार के कार्य तथा सभी मांगलिक कार्य इस समयावधि में नहीं होते हैं। 
 
जिसमें विशेष तौर पर विवाह, मुंडन, नामकरण, यज्ञ संस्कार, गृह प्रवेश, सगाई, सत्यनारायण पूजन आदि कार्य नहीं किए जाते हैं। अत: 14 जनवरी 2022 January 
 
2022 के बाद ही पुनः मांगलिक कार्य का श्री गणेश हो सकेगा। ज्ञात हो कि खरमास का समापन 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन होता है।
 
वर्ष में दो बार जब मार्च महीने में सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब और दिसंबर मास में जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब-तब खरमास लगता है। इन दिनों 14 दिसंबर से बृहस्पति अस्त चल रहे हैं। गुरुवार, 16 दिसंबर के दिन दोपहर 12.37 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस बार खरमास का समापन 14 जनवरी 2022 को रात्रि 8:49 मिनट होगा। पंचांग के अनुसार विवाह अगले साल यानी 15 जनवरी 2022 से वैवाहिक कार्यों की शुरुआत होगी। 
 
अन्य पंचांग की मानें तो 15 जनवरी को मध्यम दिन होने के कारण 20 जनवरी से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। जिसमें 15, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जनवरी 2022 को मांगलिक विवाह होने की बात कहीं जा रही है। कैलेंडर के मतांतर के चलते इस बार खरमास के बाद जनवरी 2022 में कहीं 20 जनवरी से विवाह मुहूर्त (Marriage Muhurt 2022) शुरू होने की बात भी कहीं जा रही हैं, वैसे 22, 23, 24 और 25 तारीख को शुभ विवाह के मांगलिक कार्य हो सकेंगे। 

ALSO READ: जनवरी 2022 में शुभ-विवाह मुहूर्त कब-कब हैं ?

ALSO READ: Surya Rashi Parivartan: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 7 राशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा



सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

कुंभ राशि पर चल रहा है शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती, पढ़ें क्या होगा इसका प्रभाव

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Vibhuvan Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

अगला लेख