Hanuman Chalisa

सूर्य का राशि परिवर्तन : 16 दिसंबर तक सूर्य रहेंगे वृश्चिक राशि में, 5 राशियों का चमकने वाला है करियर

Webdunia
ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। 16 नवंबर की देर रात 1 बजकर 7 मिनट पर (17 नवंबर) सूर्य का राशि परिवर्तन हो गया है। सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने लगे हैं और 16 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा। 
 
मेष: सूर्य का गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में होने जा रहा है। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। हालांकि समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे। लेकिन लव लाइफ में तकरार हो सकती है। भगवान विष्णु की आराधना करें। 
*वृषभ: सूर्य आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। इससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन इस दौरान आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी-व्यापार में चमकदार सफलता मिलेगी। उपाय के लिए आदित्य हृदय स्तोत्रम का जाप करें। 
मिथुन: सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। लेकिन अतीत में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। छोटी मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। उपाय के लिए श्री कृष्ण की आराधना करें।
कर्क: सूर्य का गोचर आपकी राशि के पंचम भाव में होगा। जिससे आपको अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय रहेगा। यात्राओं से लाभ मिलने की उम्मीद है। भगवान शिव की आराधना करें। 
* सिंह: सूर्य इस राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। जो आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। विदेश मामलों में धन लाभ होगा। लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। 
कन्या: ग्रह सूर्य आपकी राशि के तृतीय भाव में गोचर करेगा। जिससे आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। पुराने दोस्तों से दूरी बढ़ सकती हैं। बेफजूल के खर्चों से बचना होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सुबह शाम भगवान की पूजा जरूर करें।
तुला: इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेगा। धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत के लिए भी दिन शुभ है। लेकिन किसी महिला पक्ष से संबंध ज्यादा बिगड़ सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई में सफलता हासिल होगी। यात्राएं सुखद रहेगी। भगवान गणेश की आराधना करें। 
वृश्चिक: इस राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है। किसी करीबी से संबंध ज्यादा बिगड़ने के आसर हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऑफिस में बॉस से झगड़ा होने के भी आसार हैं। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। उपाय के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
धनु: सूर्य आपकी राशि के द्वादश भाव में गोचर करेगा। इस भाव को व्यय भाव भी कहा जाता है। स्वास्थ्य मामलों में धन खर्च हो सकता है। लंबी यात्राएं करने से बचना होगा। नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। गायत्री मंत्र का जाप करें।
*मकर: सूर्य इस राशि के एकादश भाव में गोचर करने जा रहा है। इस भाव को लाभ भाव कहा गया है। इस दौरान आपको जबरदस्त लाभ होने के आसार हैं। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। पदोन्नति की संभावना है। यात्रा सुखद रहेगी। शिव परिवार की पूजा करें। 
*कुंभ: सूर्य इस राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। ये कर्म भाव है। जो आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा। मानसिक तनाव कम होंगे। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। नौकरी की तलाश पूरे होने की संभावना है। गरीबों की मदद करें। 
* मीन: सूर्य का गोचर इस राशि के नवम भाव में होने जा रहा है। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव रिलेशन बन सकते हैं। रोग से मुक्ति मिलने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। शिव चालीसा का पाठ करें। करियर के लिए शानदार है गोचर। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख