rashifal-2026

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में, क्या कुछ होगा आपके जीवन में...

Webdunia
मेष राशि से वृषभ राशि में सूर्य का संक्रमण वृषभ संक्रांति कहलाता है यह संक्रमण 15 मई को हो रहा है। वृषभ राशि में आने पर सूर्य कौन सी राशि को देंगे तरक्की और किसको होगी तकलीफ.. आइए जानते हैं
 
मेष : यह समय आपके लिये शुभ रहने के आसार हैं। सूर्य आपके लिए धन प्राप्ति के योग बना रहा है। करियर के मामले में भी आपके लिए कार्योन्नति के योग बन सकते हैं। पर्सनल लाइफ में भी स्नेह कायम रह सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य बने रहने के आसार हैं।
 
वृषभ : सूर्य आपकी राशि में ही प्रवेश करेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा हालांकि अपनी सेहत के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। रोगोत्पत्ति के योग बन सकते हैं। कामकाज के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। हालांकि जो लोग डेस्क जॉब में हैं उन्हें शानदार परिणाम भी मिल सकते हैं। 
 
मिथुन : 12वें भाव में सूर्य आपके लिए धन हानि के संकेत कर रहे हैं। आपकी यात्राएं भी बढ़ सकती हैं। इस समय अपनी सेहत का ध्यान अवश्य रखें विशेषकर स्किन व गले संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
 
कर्क : आपकी राशि से सूर्य लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आप धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं, साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। नया व्यवसाय, नई नौकरी शुरु करने के अवसर मिल सकते हैं। कार्योन्नति के भी संकेत आपके लिये बन रहे हैं। 
 
सिंह : सूर्य आपके कर्म क्षेत्र में आ रहे हैं यह बहुत अच्छी उन्नति के संकेत कर रहे हैं। इस समय आप आत्मविश्वास से लबरेज रह सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से भी प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। जो जातक नौकरी बदलने के इच्छुक हैं उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 
 
कन्या : भाग्योन्नति के संकेत हैं। पूर्व में यदि आप किसी छोटी-मोटी शारीरिक अस्वस्थता से झूझ रहे हैं तो उससे निजात मिल सकती है। आत्मबल मजबूत बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर से आपकी खूब पटेगी। 
 
तुला : शुभ संकेत नहीं है। अष्टम भाव के सूर्य आपके मनोबल में कमी के संकेत कर रहे हैं। तन मन और धन यानि हर तरफ से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। घर से लेकर दफ्तर तक किसी से भी उलझने का प्रयास न करें। शांत बने रहने में ही भलाई है। 
 
वृश्चिक : परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर अपने प्रेमजीवन के प्रति आपको अतिरिक्त सावधान रहने की जरुरत है। अपने साथी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। विवाहित जातकों के घरेलू जीवन में भी अशांति का वातावरण हो सकता है। 
 
धनु : मिलेजुले परिणाम मिलेंगे । इस समय आपको सफलता पाने के लिये काफी पसीना बहाने की आवश्यकता रहेगी। अथक मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा का भाव भी आपमें उत्पन्न हो सकता है। लेन-देने के मामलों में सतर्कता बरतें। 
 
मकर : सूर्य का पंचम भाव में परिवर्तन आपके लिए शुभ है। विशेषकर संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा प्राप्ति के लिए संतान को आपसे दूर जाना पड़ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार हैं। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ मिलने के आसार भी हैं।
 
कुंभ : सुख भाव में सूर्य का आना माता की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ा सकता है। हालांकि दोस्तों परिजनों की मदद से आपको राहत मिलेगी। जो जातक लंबे समय से वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं वे नई गाड़ी लेकर घर आ सकते हैं। स्वास्थ्य व रोमांटिक लाइफ भी बेहतर बनी रहने के आसार हैं।
 
मीन : समय आपके पराक्रम में वृद्धि करने वाला है। भाई-बहनों के साथ भी आपके संबंध बेहतर रहने की उम्मीद है। पिता द्वारा मान-सम्मान मिल सकता है। यह परिवर्तन सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में भी रिश्ते मधुर बने रहेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बिजनौर: हनुमान मूर्ति के चारों ओर 4 दिन से घूम रहा कुत्ता, आस्था या कोई संकेत? Video

मनचाहा फल पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर

बुध ग्रह का शनि की राशि मकर में गोचर, 6 राशियों को मिलेगा अपार लाभ

शनि और शुक्र का लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों को होगी धन की प्राप्ति

जानिए 3 रहस्यमयी बातें: कब से हो रही है शुरू गुप्त नवरात्रि और इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

18 January Birthday: आपको 18 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जनवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

19 to 25 January 2026 Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल, जानें 12 राशियों का करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य

Thai Amavasai 2026: क्या है थाई अमावसाई, इस दिन क्या करना शुभ माना जाता है?

Numerology Horoscope 2026: प्रेम, करियर, स्वास्थ्य संबंधी अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी, पढ़ें 19 से 25 जनवरी 2026 तक

अगला लेख