15 जून तक सूर्य कर रहे हैं आपकी राशि पर क्या असर, डालते हैं 12 राशियों पर नजर

Webdunia
15 जून तक सूर्य वृषभ राशि में विराजित हैं। वृषभ शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। शुक्र अभी तक मेष राशि में सूर्य के साथ था। मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए सूर्य शुभ रहेगा। मिथुन, सिंह, धनु राशि के लोगों पर सूर्य का अशुभ असर हो रहा है। जानिए सभी 12 राशियों को वृषभ राशि के सूर्य का कैसा मिल रहा है फल... 
 
मेष राशि
आपके लिए सूर्य बाधाओं को दूर करने वाला होगा। दूसरों पर निर्भरता समाप्त होगी और अपना काम पूरा करने में सफल हो जाएंगे। व्यवहार संयमित रखें।
 
वृषभ राशि
अब सूर्य इसी राशि में है। ये आपके लिए मंगलकारी होगा। कई प्रकार की सफलताएं मिलेंगी। धन की प्राप्ति होगी। कार्य का विस्तार होगा। नया व्यापार प्रारंभ करने के योग बन रहे हैं।
 
मिथुन राशि
सूर्य कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक कार्यों में ज्यादा सावधानी रखनी होगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें।
 
कर्क राशि
इस राशि के लिए सूर्य आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। काम समय पर पूरे होंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
 
सिंह राशि
सूर्य दोस्तों के मध्य वैचारिक मतभेद बना सकता है। संयम रखने से लाभ होगा। कार्य को प्राथमिकता देना बेहतर होगा। धैर्य से काम लें।
 
कन्या राशि
सूर्य आपके कार्य में बदलाव का मन बनाएगा। व्यापार का विस्तार होगा। मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। घर-परिवार और समाज में वर्चस्व बढ़ेगा।
 
तुला राशि
इस राशि के लिए सूर्य शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि खर्चों के मामलों में परेशानियां बढ़ेंगी। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।
 
वृश्चिक राशि
 सूर्य आपके लिए शुभ रहेगा। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। कार्य का विस्तार होगा। अधिकारियों की मदद से काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
 
धनु राशि
सूर्य की वजह से कड़ी मेहनत करनी होगी। सफलता के साथ चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेगी। सावधान होकर काम करना होगा।
 
मकर राशि
इस राशि के लिए सूर्य सकारात्मक रहेगा। इसकी वजह से अटके हुए बड़े काम फिर से शुरू हो सकते हैं। सगे-संबंधियों से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
 
कुंभ राशि
सूर्य आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कई दिनों से जो आर्थिक परेशानियां चली आ रही थीं, उससे पार पाने में सफल होंगे। धन लाभ मिलने के योग हैं।
 
मीन राशि
इस राशि के लिए सूर्य लाभदायक रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यों का विस्तार होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

अगला लेख