shiv chalisa

वृष राशि में आ गए हैं सूर्य, जानिए आपकी राशि पर हो रहा है बड़ा असर

Webdunia
sun transit in Taurus
सूर्य का राशि परिवर्तन साल में 12 बार होता है। यानी एक राशि पर सूर्य 30 दिनों तक रहते हैं। 14 मई 2020 तक सूर्य मेष राशि में थे। इसके बाद अब वह दूसरी राशि वृष में आ चुके हैं ओर अगले 30 दिनों तक  रहेंगे। 
 
आइए जानते हैं सूर्य राशि परिवर्तन का क्या होगा असर
 
मेष : आपको अपनी सेहत खासकर आंख का विशेष ध्यान रखना होगा। इन दिनों में आपको बातचीत में ध्यान रखना होगा। सोच-समझकर बोलना होगा। सूर्य के प्रभाव से खर्चा बढ़ सकता है।
वृष : सूर्य के राशिपरिवर्तन से धन लाभ के योग बन रहे हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में फायदा हो सकता है। ज्यादातर कामों में आपको सफलता मिलने की संभावना है।
मिथुन : खर्चे बढ़ सकते हैं। लोगों से वाद-विवाद या मन मुटाव की स्थिति हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है। किसी भी जोखिम भरे कार्य से बचें।
कर्क : सूर्य देव के प्रभाव से आपके लिए चारों ओर वातावरण बेहतर रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम करने पर सफलता मिलेगी।
सिंह : आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। सूर्य भगवान की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।
कन्या : आपकी सेहत में सुधार होगा और खर्चों में भी नियंत्रण कर पाएंगे। आपसे दूर रहने वाले महत्वपू्र्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। आपका सम्मान बढ़ेगा।
तुला : सूर्य के राशि परिवर्तन से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। प्रशासन से मदद मिलेगी लेकिन धन की हानि हो सकती है।
वृश्चिक : इस दौरान आपको मिला जुला असर देखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उथल पुथल देखने को मिल सकती है। किसी भी काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
धनु : सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा समय आएगा। आपके लिए आर्थिक लाभ के योग हैं। सूर्य के प्रताप से थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन इसका फायदा भी ज्यादा होगा।
मकर: यदि आप इन दिनों कोई गुप्त योजनाएं बना रहे हैं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। संतान की ओर से परेशानी मिल सकती है। अगले एक महीने तक संभल कर रहें।
कुंभ : आपके लिए यह सुनहरा अवसर है। सभी तरह के सुख संपदा में बढ़ोतरी होगी। परिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है। दुश्मनों पर विजय हासिल होगी।
मीन : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृष राशि में जाना मंगलकारी साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और फायदा देखने को मिल सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अगला लेख