Hanuman Chalisa

सूर्य के परिवर्तन से किन 5 राशियों को मिलने वाली है सफलता

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (13:21 IST)
Kanya Sankranti 2022 : सूर्य ने 17 सितंबर 2022, शनिवार को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश किया है। इस कन्या संक्रांति के चलते कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति के चलते बुधादित्य योग बना है। इस योग के कारण 12 राशियो में 5 राशियों को सफलता मिलने की संभावना बढ़ गई है। जानते हैं कि 5 राशियों का क्या है भविष्यफल। 
 
सूर्य का 5 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव | Positive effect of sun on 5 zodiac signs
 
1. मेष राशि : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर होकर आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा और कार्यस्थल पर शत्रु परास्त होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो अच्‍छा लाभ कमाने में सफल होंगे। पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक रहेगा।
 
2. कर्क राशि : सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। सेहत संबंधी सभी परेशानियों दूर होगी। करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो पराक्रम से लाभ कमाने में सक्षम होंगे। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
3. वृश्चिक राशि : सूर्य आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। पिता और धर्म का सम्मान करेंगे तो उन्नति के मार्ग की सभी बाधाएं दूर हो जाएगी।
 
4. धनु राशि : आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे और व्यापारी हैं तो लाभ कमाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी।
 
5. मकर राशि : आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य का गोचर शुभ है। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। धर्म और पिता का सम्मान करेंगे तो सभी संकट दूर हो जाएंगे। खानपान में परहेज और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

अगला लेख