सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कौन सी 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत?

Webdunia
Sun transit in Gemini sign June 2023 : सूर्यदेव 15 जून 2023 की शाम को 06:07 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर संक्रांति कहलाता है। वृषभ संक्रांति के बाद अब मिथुन संक्रांति होगी। ओड़िसा में मिथुन संक्रांति का महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य से अच्‍छी फसल के लिए बारिश की मनोकामना करते हैं। आओ जानते हैं कि कौनसी 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत।
 
वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और दूसरे भाव में उनका गोचर होगा। इससे आपको धन संबंधी तो लाभ होगा परंतु आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सरकारी नौकरी के योग भी बन रहे हैं। कोई प्रॉपर्टी खरीदने में आप सफल हो सकते हैं। परिवार के लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत है।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का बारहवें भाव में गोचर होगा। इससे लंबी यात्रा के योग बनेंगे। आपको खर्चों पर लगाम देने की जरूरत है। निवेश करने से धन लाभ होगा। कोई भी फैसला सोच समझकर लेंगे तो कामयाब हो जाएंगे अन्यथा धोखा मिल सकता है। इस गोचर का लाभ मिलेगा और धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के स्वामी सूर्य का एकादश भाव में गोचर होगा। यह हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करेगे। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। 
 
कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव के स्वामी सूर्य का दशम भाव में गोचर होगा। यह आपको आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। करियर और नौकरी में आप नई ऊंचाइयों को छूएंगे। वेतनवृद्धि के साथ पदोन्नति हो सकती है। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग भी हैं।
 
मकर राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव के स्वामी सूर्य का छठे भाव में गोचर होगा। अचानक से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ जाएगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। वाद विवाद से बचकर रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

इस तारीख के आसपास एशिया में आ सकता है बड़ा भूकंप, रहें संभलकर

शिव पंचाक्षर स्तोत्र | Shiva panchakshar stotra

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

सभी देखें

नवीनतम

राजसी ठाठ बाट में निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, दर्शन को उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Aaj Ka Rashifal: 21 जुलाई, सावन मास के दूसरे सोमवार का दैनिक राशिफल, आज कौन-सी राशि चढ़ेगी कामयाबी की सीढ़ी

21 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

21 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

July 2025 Hindu Calendar : 21 से 27 जुलाई का साप्ताहिक पंचांग, जानें सप्ताह के 7 दिन के शुभ मुहूर्त

अगला लेख