Hanuman Chalisa

सूर्य कर्क संक्रांति 2021: 12 राशियों में से किस राशि की चमकेगी किस्मत

Webdunia
सूर्य देव 16 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर वे 17 अगस्त 2021 तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिर्वतन को सूर्य की कर्क संक्रांति कहलाएगी। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो उसे संक्रांति कहते हैं। 12 राशियों के आधार पर वर्ष भर में 12 संक्रांति होती हैं। कर्क संक्रांति के बाद सूर्य देव की सिंह संक्रांति प्रारंभ होगी। कर्क संक्रांति का क्या होगा 12 राशियों पर असर, जानिए यहां... 
 
मेष राशि-
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लाभ के कई मार्ग खुलेंगे। आपको शासन और प्रशासन दोनों का सहयोग मिलता नजर आ रहा है। 
 
वृषभ राशि-
सूर्य के इस राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में असीमित अधिकार मिल सकते हैं। आपको मान सम्मान के साथ साथ कार्य क्षेत्र में लोगों पर नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। 
 
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को सूर्य के इस राशि परिवर्तन की वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको धन और धान्य का लाभ होगा और कार्यों में सफलता के चलते आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। 
 
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के जातकों को अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा आपका कोई पुराना राज बाहर आ सकता है।  जिसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। सतर्क रहें। 
 
सिंह राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन का असर मुख्य रूप से सिंह राशि के स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है। पहले के मुकाबले खुद को ज्यादा चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे और पुरानी किसी स्वास्थ्य समस्या से आपको निजात मिलेगी।
 
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी तो कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। 
 
तुला राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि को शासन पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेम के मामले में यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। छोटी सी बात आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। 
 
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के भीतर इस समय अहम की भावना आ सकती है। समय कार्यक्षेत्र के लिहाज से बेहतर है। आप अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। जिसकी वजह से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। 
 
धनु राशि-
आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी और भाग्य की कृपा से आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे। आपको इस समय लाभ मिलने के साथ समाज में अच्छा मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। 
 
मकर राशि-
मकर राशि के लिए इस राशि परिवर्तन की वजह से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान किसी प्रकार का मुआवजा भी मिल सकता है, जिससे आपको अचानक से अधिक धन की उपलब्धता हो सकती है। 
 
कुंभ राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुंभ राशि के जातक इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें।
 
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन नौकरी के लिए किए गए सभी प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  

ALSO READ: 17 जुलाई तक शुक्र का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर

ALSO READ: 7 जुलाई 2021 : सूर्य और बुध की युति, बुधादित्य योग से 5 राशियां होंगी धनवान

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

03 June Birthday: आपको 3 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2026: जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?

मिथुन संक्रांति 2026: कब है, क्या है इसका धार्मिक महत्व और पुण्य फल?

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

अगला लेख