सपने में आ रहा है लगातार टाइगर, तो जीवन में होंगे 7 शुभ-अशुभ असर

Webdunia
सपने हमें कई तरह के आते हैं... कई बार हमारे जीवन में चल रहा है वही हमारे मस्तिष्क में छप जाता है और वही कई रूपों में दिखता है, इन सपनों का हमारे जीवन पर कोई असर नहीं पड़ता है लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अनापेक्षित रूप से आते हैं और भविष्य के उजले संकेत देकर जाते हैं...

ऐसा ही एक सपना है टाइगर का...: दरअसल टाइगर शौर्य, वीरता, खौफ, हिम्मत और साहस का प्रतीक है लेकिन अगर आप किसी जंगल में उसे देखकर आए हैं और फिर वह सपने में दिखे तो वह निरर्थक है लेकिन बिना किसी प्रयोजन के अगर टाइगर सपने में आए तो इसके शुभ संकेत हैं....  
 
1. सपने में टाइगर का आना, देखना, उसके साथ खेलना शुभ होता है यह इस बात का संकेत है कि आपको अपने कार्य में सफलता मिलने वाली है। आप जो कार्य करेंगे वो प्रसिद्धि दिलाएगा। 
 
2. टाइगर को काटते देखना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपका किसी के साथ झगड़ा होने वाला है और आप किसी मुसीबत में पड़ने वाले हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको सावधान रहना चाहिए।
 
3. सपने में टाइगर को पकड़ना शुभ सपना होता है। यह सपना संकेत करता है कि आपको कार्य में सफलता मिलने वाली है। यदि आपने कोई लक्ष्य बनाया है तो उसमें भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। टाइगर शौर्य, वीरता, खौफ, हिम्मत और साहस का प्रतीक है इसलिए अपने साथ यह यही शुभ संकेत लाता है... 
 
4. सपने में टाइगर से लड़ना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आपको कोई परेशान करने या पराजित करने की कोशिश कर रहा है। इस सपने को देखने के बाद आपको सावधान रहना चाहिए।
 
5.सपने में टाइगर से डरना या छिपना यह सपना संकेत करता है कि आप किसी बात से परेशान है और अपनी परेशानी से भाग रहे हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपनी परेशानी का हल खोजना चाहिए।
 
6. सपने में टाइगर को हमला करते देखना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आप कोई मुसीबत में पड़ने वाले हैं। इस सपने को देखने के बाद भी आपको सतर्क रहना चाहिए।
 
7.भारतीय स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर नवरात्रि के दिनों में टाइगर दिखे तो इससे शुभ सपना हो ही नहीं सकता, यह माता रानी की कृपा का मंगलमयी संकेत है। माता रानी के आगमन का शुभ प्रतीक है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख