Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार ये अचूक उपाय, क्या होगा खुद ही जानिए

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (15:25 IST)
Til ke upay
Zodiac Signs Astrology : इस बार मकर संक्रांति 14 और 15 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन दुर्भाग्य दूर करने, धन समृद्धि प्राप्त करने या किसी भी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए दान, पुण्य, स्नान, तर्पण, हवन आदि के साथ ही ज्योतिष के कुछ अचूक उपाय भी किए जाते हैं। आओ जानते हैं कि राशि अनुसार करें तिल के ( til ke upay hindi Makar Sankranti) कौनसे उपाय।
 
ALSO READ: मकर संक्रांति के 14 सरल उपाय, धन की चाहते हैं बरसात तो जरूर आजमाएं
मेष (Aries): मेष राशि वालों के लिए यह दिन दुर्भाग्य मिटाने वाला दिन है। इसके लिए आप एक मुट्ठी काले तिल लें और उसे अपने सिर पर से से 11 बार वारकर पीपल के पेड़ के चरणों में अर्पित करके श्रीहरि से दुर्भाग्य मिटाने की कामना करें।
 
वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन सभी तरह की मनोकामना पूर्ण करने का दिन है। आप प्रभु श्रीहरि विष्णु जी को तिल-उड़द की खिचड़ी का भोग लगाएं और उनकी पूजा करें।
 
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन जीवन में आ रही सभी तरह की रुकावट को दूर करने का है। इस दिन आप श्रीहरि विष्णुजी को तिल-गुड से बनी रेवड़ियां अर्पित करें।
 
कर्क (Cancer): कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह दिन ऐश्‍वर्य और वैभव प्राप्ति का दिन है। आप इस दिन श्रीहरि विष्णु जी का दूध में तिल मिलाकर अभिषेक करेंगे मनोकामना भी पूर्ण होगी।
 
सिंह (Lion): सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन रोग से मुक्ति का दिन है। आप इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु जी को काले तिल और नारियल अर्पित करने के बाद उन्हें किसी गरीब महिला को दान कर दें।  
 
 
कन्या (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन दांपत्य जीवन में सुख प्राप्ति का दिन है। इसके लिए एक रोटी पर तिल की तेल लगाकर किसी गरीब बच्चे को खिलाएंगे तो पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा।
 
तुला (Libra): तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन गृहकलेश से मुक्ति का दिन है। आप श्रीहरि विष्णु जी के समक्ष कर्पूर से काले तिल जलाकर रखें और उसी से उनकी पूजा आरती करें।
 
वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन सभी तरह के संकटों से मुक्ति का दिन है। आप इस दिन श्रीहरि विष्णुजी पर अर्पित किए हुए काले तिल किसी गरीब को दान करने के साथ उसे एक काला सफेद दोरंगी कंबल भी दान कर दें। 
 
धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन शनि संबंधी पीड़ा से मुक्ति का दिन है। इस दिन आप श्रीहरि भगवान विष्णु जी पर अर्पित किए हुए काले तिल में शहद मिलाकर खाएं।
 
मकर (Capricorn): मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन नजर दोष, अलाबला आदि से मुक्ति का दिन है। आप आटे में काले तिल मिलाकर उसकी रोटी बनाएं और उसे काले कुत्ते को खिलाएं। इससे पूर्व श्रीहरि के चरणों में इसे रखकर ही कुत्तों को खिलाएं। 
 
कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्धिक संकट दूर करने का दिन है। आप श्रीहरि भगवान विष्णुजी के समक्ष तिल के तेल का ग्यारह मुखी दीपक जलाएं और उनसे प्रार्थना करें।
 
मीन (Pisces): मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन धन समृद्धि में वृद्धि करने का दिन है। आप श्रीहरि विष्णुजी पर अर्पित किए हुए तिल को पीले कपड़े में बांधकर किचन में कहीं पर रख लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख