Hanuman Chalisa

15 जनवरी के शुक्र का मीन में गोचर, 3 राशियों पर होगी धन की बारिश

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (18:18 IST)
पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023 में अपनी उच्च राशि मीन में रात्रि 8:12 को प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। मीन राशि में बन रहे इस योग का सभी राशियों पर असर होगा लेकिन ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 3 राशियों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इससे उन्हें आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शुक्र के मीन में जाने से शुक्र और गुरु की युति भी बनेगी।
 
वर्ष 2023 में शुक्र ग्रह तीन बार मालव्य योग बनाएंगे। पहले मीन में प्रवेश करके, दूसरा वृषभ में प्रवेश करके और तीसरा तुला में प्रवेश करके। मीन में वे 15 फरवरी को प्रवेश कर रहे हैं, वृषभ में 6 अप्रैल को प्रवेश कर रहे हैं और इसके बाद 29 नवंबर 2023 में तुला राशि में प्रवेश करके यह राजयोग बनेगा।
 
इन राशियों को मिलेगा लाभ : इस राजयोग से पहले मिथुन, धनु, और मीन को लाभ होगा, इसके बाद दूसरे राजयोग से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ को लाभ होगा और तीसरे राजयोग से मेष, कर्क और मकर राशि को लाभ देगा।
 
इन तीन राशियों को होगा विशेष लाभ :
 
मिथुन राशि : आपके लिए मीन में शुक्र का गोचर आकस्मिक धन लाभ लेकर आएगा। आपकी कुंडली के 10वें भाव में यह गोचर हो रहा है इसलिए कार्यक्षेत्र में आप बहुत उन्नति करेंगे। नौकरी हो या व्यापार सभी में लाभ ही लाभ होगा। नौकरी नहीं है तो मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन में सुख और साझेदारी के व्यापार में बहुत लाभ देने वाला सिद्ध होगा। प्रेम संबंध में भी यह बहुत लाभकारी है। सेहत में भी सुधार होगा। आर्थिक रूप से आप सक्षाम होंगे। 
 
तुला राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर रोग और शत्रुओं से ‍छुटकारा मिलेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। कोर्ट केस में विजयी होने की प्रबल संभावना है। आपको व्यापार में अचानक से धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग प्रबल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

अगला लेख