विवाह में जरूरी है त्रिबल शुद्धि, जानिए क्यों

पं. हेमन्त रिछारिया
हमारे षोडश संस्कारों में विवाह का बहुत महत्त्व है। विवाह का दिन व लग्न निश्चित करते समय वर एवं वधु की जन्मपत्रिका अनुसार सूर्य, चन्द्र व गुरु की गोचर स्थिति का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है। जिसे त्रिबल शुद्धि कहा जाता है।

विवाह के समय सूर्य वर की जन्मराशि से चतुर्थ, अष्टम या द्वादश गोचरवश स्थित नहीं होना चाहिए। गुरु कन्या की जन्मराशि से चतुर्थ, अष्टम या द्वादश एवं चन्द्र वर-वधु दोनों की जन्मराशि से चतुर्थ, अष्टम या द्वादश स्थित नहीं होना चाहिए। 
 
यदि सूर्य, गुरु व चन्द्र गोचरवश इन भावों में स्थित होते हैं तब वे अपूज्य कहलाते हैं। शास्त्रानुसार ऐसी ग्रहस्थिति में विवाह करने का निषेध बताया गया है। कुछ पण्डितगण ऐसी स्थिति में सूर्य व गुरु की शांति कर विवाह की अनुमति दे देते हैं जिसे क्रमश: लाल पूजा या पीली पूजा कहा जाता है किन्तु यह सर्वथा अनुचित है। सूर्य व गुरु की शान्ति केवल उनके गोचरवश पूज्य भावों में स्थित होने पर ही की जा सकती है, 'अपूज्य' स्थानों में स्थित होने पर नहीं। अत: विवाह के समय त्रिबल शुद्धि का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

Mahashivratri 2025: कैसे करें महाशिवरात्रि का व्रत?

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा आज कारोबार में अपार धनलाभ, पढ़ें 17 फरवरी का दैनिक भविष्यफल

17 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

17 फरवरी 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख