Hanuman Chalisa

26 मई, वैशाख मास पूर्णिमा आज : चतुर्ग्रही योग में होगी विशेष पूजा-आराधना..

Webdunia
वैशाख माह में पूर्णिमा आज मनाई जा रही है। आज ही के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार वैशाख पूर्णिमा पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यानी वृषभ राशि में चार ग्रह रहेंगे। 
 
चार ग्रह बुध, सूर्य, शुक्र और राहु एक साथ होने से जहां कई समस्याओं से राहत मिलेगी, वहीं प्राकृतिक आपदा का सामना करना सकता है।
 
आज पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग है, जो इस दिन को और शुभफलदायी बना रहा है। इस दिन स्नान दान का कई गुणा फल मिलता है। अगर आप किसी नदी में स्नान करने नहीं जा सकें तो घर में पानी में गंगाजल मिला लें। इस तिथि पर कई शुभ कार्य भी कर सकते हैं खासकर: वास्तु पूजा, गृह-प्रवेश, किसी प्रकार की खरीददारी करनी चाहिए। इस दिन व्रत रखें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
 
पूर्णिमा तिथि :   25 मई की रात 08 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी
                     26 मई दिन बुधवार की शाम 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। 
 
इस पर्व पर गाय को खाने की चीजें, घास या चारा दान करें। इस दिन व्रत रखना चाहिए और शाम को सत्यनारायण की कथा सुनकर सभी में प्रसाद का वितरण करना चाहिए।  नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। ओम विष्णवे नम:, ओम नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात् का जाप भी करना चाहिए। श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र, श्री विष्णु की आरती लाभप्रद है।
ALSO READ: Vaishakh Purnima 2021: वैशाख पूर्णिमा का महत्व, मुहूर्त और मंत्र
ALSO READ: पीपल पूर्णिमा 2021: जानिए वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन पीपल पूजा के फायदे
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख