Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन डे पर सफल रोमांस के लिए क्या करें, जानें 12 राशियों के उपाय

Webdunia
हर वर्ष 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के दिन को चीन में 'नाइट्स ऑफ सेवेन्स' के नाम से तथा दोनों कोरिया में 'वाइट डे' के नाम से जाना जाता है। हमारे देश में वैदिक काल से यह 'वसंतोत्सव' के नाम से मनाते आ रहे हैं। वेलेंटाइन डे प्यारभरे जज्बात को बयां करने का दिन है और संत वेलेंटाइन की याद में यह दिन मनाया जाता है। आइए जानें राशि अनुसार क्या करें कि प्यार का रंग और अधिक गहराता रहे।
 
Happy Valentine Day: वेलेंटाइन डे पर पढ़ें 12 राशियों के उपाय
 
1. मेष- लाल, ऑरेंज, सिंदूरी रंग के चित्र वाले ग्रीटिंग कार्ड तथा भेंट की वस्तुएं तथा इन्हीं रंगों के मिले-जुले पुष्पों के गुलदस्ते भेंट में दें।
उपाय- प्रेमी साथी से मिलने जाने से पहले गणेश जी या हनुमान जी का इन्हीं रंगों के फूलों से पूजन करें।
 
2. वृषभ- सफेद रंग या अन्य हल्के रंगों के मिले-जुले रंगों वाले कार्ड तथा इन्हीं रंगों के पुष्पों के गुलदस्ते भेंट करें।
उपाय- मुलाकात से पहले माता सरस्वती का पूजन इन्हीं रंगों के पुष्पों से करें।
 
3. मिथुन- हरियाली वाले चित्रित कार्ड तथा हरे पुष्प, जो हरी पत्तियों से घिरे हों, वे गुलदस्ते भेंट में दें।
उपाय- सुबह सबसे पहले माता शाकम्भरी का पूजन इन्हीं रंगों के पुष्पों से करें।
 
4. कर्क- श्वेत रंग के चित्र वाले कार्ड तथा श्वेत क्रीम रंग के पुष्पों वाले गुलदस्ते भेंट करें।
उपाय- प्रात: नहाने के बाद माता लक्ष्मी का पूजन इन्हीं रंग के पुष्पों से करें।
 
5. सिंह- रक्त वर्ण के पुष्प गुलाब, कमल इत्यादि पुष्पों का गुलदस्ता तथा इन्हीं रंगों के कार्ड भेंट करें।
उपाय- प्रेमी साथी से मुलाकात से पहले भगवान राम मंदिर में इन्हीं रंग के पुष्प चढ़ाएं।
 
6. कन्या- श्वेत, हरे, तोतापरी रंग के पुष्पों का गुलदस्ता तथा इन्हीं रंगों के कार्ड भेंट में दें।
उपाय- माता अन्नपूर्णा का इन्हीं रंग के पुष्पों से पूजन करें।
 
7. तुला- श्वेत, क्रीम, हल्के रंग वाले गुलदस्ते तथा कार्ड भेंट करें।
उपाय- माता लक्ष्मी का इन्हीं रंग के पुष्पों तथा श्वेत कमल से पूजन करें।
 
8. वृश्चिक- रक्त वर्ण के सिंदूरी, ऑरेंज रंग के कार्ड तथा फूलों वाले गुलदस्ते भेंट करें।
उपाय- इन्हीं पुष्पों से गणेश जी का पूजन करें।
 
9. धनु- पीले-क्रीम रंग के पुष्पों वाले गुलदस्ते तथा कार्ड भेंट करें।
उपाय- गणेश जी का पूजन इन्हीं रंगों के पुष्पों से करें।
 
10. मकर- आसमानी, नीले, जामुनिया रंग के कार्ड तथा गुलदस्ते भेंट करें।
उपाय- भगवान शिव का पूजन इन्हीं रंगों के पुष्पों से करें।
 
11. कुंभ- आसमानी, नीले पुष्पों वाले कार्ड तथा गुलदस्ते भेंट करें।
उपाय- शनि मंदिर में इन्हीं रंगों के पुष्प चढ़ाएं।
 
12. मीन- पीले-क्रीम-ऑरेंज कार्ड तथा गुलदस्ते भेंट करें।
उपाय- इन्हीं रंगों के पुष्पों से माता दुर्गा का पूजन करें।

ALSO READ: वैलेंटाइन डे पर यह 10 गलतियां भूलकर भी न करें, टिप्स लड़कों के लिए

ALSO READ: Valentine Day के दिन किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें क्या कहता है आपका Love Horoscope

valentine day horoscope

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख