Hanuman Chalisa

शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
शुक्र ने 2 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मीन में प्रवेश कर लिया है,  जो 26 मार्च, सोमवार को 17.30 तक वहीं विद्यमान रहेगा। यह मीन राशि में उच्च व कन्या राशि में नीच का होता है।

शुक्र विवाह, दांपत्य जीवन, सौन्दर्य व सौन्दर्य प्रसाधन, धन-दौलत, वाहनादि सुख, प्रेम-प्रसंग, गायन, आवाज, रसिकता, सेक्स, स्त्री, मैथुन सुख व शक्ति, चांदी, बसंत ऋतु, जल क्रीड़ा, ऐश्वर्य, भाग्य, आकर्षण, आसक्ति, अभिनय व इसमें रुचि, वीर्य, संगीत, व्यक्तित्व, काले बाल, हीरा, प्लेटिनम धातु, तैराकी, युवावस्था, रहस्य, रोमांस, सौन्दर्य प्रसाधनों का व्यवसाय आदि का शुभ प्रतीक है। 
 
आइए, जानते हैं 12 राशियों पर प्रभाव-
 
मेष राशि : विदेश यात्रा, भोग-विलास पर खर्च, बाहरी व्यक्तियों से लाभ की संभावना रहेगी। शत्रु से परेशानी संभव।
 
वृषभ राशि : आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रभाव में वृद्धि। शत्रु से भी लाभ संभव। संतान पर खर्च व चिंता का कारण बन सकता है।
 
मिथुन राशि : व्यापार-व्यवसाय में उन्नति, नौकरीपेशाओं के लिए लाभजनक स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा।
 
कर्क राशि : भाग्य से लाभ, पिता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक प्रगति के योग उत्तम रहेंगे। पारिवारिक शुभ कार्य होंगे।
 
सिंह राशि : व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। साझेदारी में सतर्कता रखें। मित्रों से लेन-देन न करें। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
 
कन्या राशि : दैनिक व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से लाभ, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
 
तुला राशि : शत्रुपक्ष से लाभ, मातृपक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। परिश्रम अधिक करना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
वृश्चिक राशि : संतान पक्ष से लाभ के साथ मनोरंजन पर खर्च होगा। आय के साधनों मे कुछ कमी महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सुख मिलेगा।
 
धनु राशि : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। माता से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में ध्यान रखें।
 
मकर राशि : पराक्रम में वृद्धि होकर कार्य में प्रगति आएगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों व भाइयों से लाभजनक स्थिति रहेगी।
 
कुंभ राशि : कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। धन की बचत के योग बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भाग्य में अनुकूलता रहेगी।
 
मीन राशि : प्रभाव में वृद्धि होकर सोचे कार्य बनेंगे। जीवनसाथी से चिंता रह सकती है। दैनिक व्यवसाय में ध्यान देकर चलें।
 
उपाय : अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शुक्रवार को 9 कन्याओं को खीर खिलाएं, स्त्री का अपमान न करें और चांदी का छल्ला तर्जनी में शुक्रवार को शुभ चौघड़िया में पहनें।

ALSO READ: 3 मार्च को बुध आएंगे मीन राशि में, क्या होगा 12 राशियों पर असर...

सम्बंधित जानकारी

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

06 June Birthday: आपको 6 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें?

8 जून से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-शुक्र मिलकर बना रहे गजलक्ष्मी राजयोग

12 साल बाद बना हंस महापुरुष राजयोग, अगले कुछ महीने इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

अगला लेख